newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhuri Dixit: पति और बेटे के लिए स्पेशल डिश बनाती दिखीं माधुरी दीक्षित, देखें वायरल Video

Madhuri Dixit: आम हो या खास सभी लोग घरों में भी बारिश के मौसम में चाय पकोंड़ों का खूब लुत्फ उठाते हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पकोड़े बनाने की कला फैंस संग साझा कर रही हैं।

नई दिल्ली। मानसून (Monsoon) का मौसम काफी सुहावना होता है। गर्मी के दिनों में मानसूनी बारिश के कारण आई ठंडक लोगों के चेहरे खिला देती है। बारिश के इस मौसम के आते ही बाजारों में चाय पकौड़े और स्नैक्स की भरमार दिखने लगती है। आम हो या खास सभी लोग घरों में भी बारिश के मौसम में चाय पकोंड़ों का खूब लुत्फ उठाते हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पकोड़े बनाने की कला फैंस संग साझा कर रही हैं।

Madhuri Dixit

सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri) ब्लू कलर की फुल स्लीव ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है माधुरी दीक्षित अपने बेटे और पति श्रीराम नेने (Shriram Madhav Nene) के साथ खड़ी हैं और कैमरे की तरफ देखते हुए फैंस को बता रही हैं कि वो आज भाजी बनाने जा रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस को पकोड़े का मसाला बनाते और फिर उन्हें तलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आगे सभी माधुरी दीक्षित अपने पति और बेटे के साथ मसाला चाय और भाजी का आनंद लेती हुई दिख रही है। अब एक्ट्रेस के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस है माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस है। 1984 में फिल्म अबोध एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी। इसके बाद से ही एक्ट्रेस तेजाब, दिल, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जानी जाती है। एक्टिंग के अलावा डांस में भी एक्ट्रेस को महारथ हासिल है। एक्ट्रेस भले ही इस वक्त फिल्मी इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन टीवी शोज में वो नजर आती रहती हैं।