newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shivangi Joshi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा बनीं ‘आनंदी’, मेकर्स ने प्रोमो किया आउट

Shivangi Joshi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा यानी शिवांगी जोशी को आज कौन नहीं जानता। वो घर-घर में फेमस हैं। टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस के सितारे बुलंदियों पर हैं। अब उन्हें पॉपुलर सीरियल ‘बालिका वधु 2’ में मेन लीड का किरदार मिल गया है।

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा यानी शिवांगी जोशी को आज कौन नहीं जानता। वो घर-घर में फेमस हैं। टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस के सितारे बुलंदियों पर हैं। अब उन्हें पॉपुलर सीरियल ‘बालिका वधु 2’ में मेन लीड का किरदार मिल गया है। हाल ही में सुपर हिट शो बालिका वधु का दूसरा पार्ट शुरू किया गया जिसमें अभी तक छोटी आनंदी दिखाई गई। लेकिन अब सीरियल में चेंज आ गया और आनंदी बड़ी हो गई। मेकर्स ने काफी कोशिशों के बाद शिवांगी जोशी को बड़ी आनंदी के रोल के लिए साइन कर लिया।

Shivangi Joshi

बालिका वधु 2 के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें शिवांगी जोशी आनंदी के रोल में नजर आ रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि शो में 10 साल का गैप आ गया। इसमें आनंदी के किरदार में शिवांगी जोशी नजर आ रही हैं। 1 दिसंबर से इस शो का नया सफर दिखाया जाएगा।

यहां देखें बालिका वधु 2 का नया प्रोमो

अब बात करें शिवांगी जोशी की तो वो कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनको असली पहचान स्टार प्सस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली थी। इसमें उन्होंने नायरा का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें घर घर में फेमस कर दिया था। हालांकि अब इस शो में उनका सफर खत्म हो गया है। लेकिन उनकी फैन फोलोविंग काफी ज्यादा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि शिवांगी आनंदी बन क्या कमाल कर पाती हैं।