नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद एनिमल हिट साबित हो चुकी है। अब फिल्म ने बंपर कमाई की है तो पार्टी करना तो बनता है। हिट की खुशी में फिल्म के मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें रणबीर कपूर को अपने पूरे परिवार के साथ देखा गया। इसके अलावा फिल्म की पूरी कास्ट भी नजर आई, लेकिन सारी लाइमलाइट को नीतू कपूर लूट ले गईं, वो भी महेश भट्ट की वजह से। वो कैसे हम आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
पार्टी में दिखा कपूर खानदान
‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट, मां नीतू कपूर और ससुर साहब महेश भट्ट के साथ दिखे। मीडिया के सामने रणबीर ने पूरे परिवार के साथ पोज दिया। इस मौके पर नीतू और महेश भट्ट को भी साथ में पोज देते हुए देखा गया लेकिन महेश भट्ट का नीतू कपूर के साथ पोज देना फैंस को अच्छा नहीं लगा और उन्हें एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी। यूजर्स महेश भट्ट के टच को एक्ट्रेस के लिए सही नहीं बता रहे हैं।
यूजर्स को हो रही चिंता
एक यूजर ने लिखा- अंकल इतना काहे चिपक रहे हो आंटी को..समधन है बीवी नहीं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- हर कोई एक दूसरे से असहज दिख रहा है..ये आखिर हो क्या रहा है। एक अन्य ने लिखा- नीतू जी खतरे में हैं…इनसे जरा बच के। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि नीतू कपूर असहज हैं?। यूजर्स का मानना है कि नीतू कपूर महेश भट्ट के साथ सहज महसूस नहीं कर रही हैं। वीडियो के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे, जिसमें यूजर्स नीतू को महेश भट्ट से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि नीतू और महेश रिश्ते में समधन- समधी है।