newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: नेहा भसीन हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, घर में जानें से पहले किया खुलासा

Bigg Boss OTT: नेहा भसीन को शो की सबसे बोल्ड और ग्लैम एक्ट्रेस माना जा रहा है। वो भी शो में जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो में जाने से पहले उन्होंने जूम टीवी को इंटरव्यू दिया था। उन्होंने अपने जीवन की उस घटना को याद किया।

Neha Bhasin

मुंबई। टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) आज रात 8 बजे वूट ऐप पर टेलिकास्ट होगा। फेमस सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) इस बार शो में नजर आने वाली हैं। वो पहली कंटेस्टेंट हैं जिसकी जनाकारी मेकर्स ने दी थी। उनका प्रोमो वूट के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया था। उन्होंने घर में जाने से पहले एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो बॉडी शेमिंग का शिकार हो गई थी।

Singer Neha Bhasin

नेहा भसीन को शो की सबसे बोल्ड और ग्लैम एक्ट्रेस माना जा रहा है। वो भी शो में जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो में जाने से पहले उन्होंने जूम टीवी को इंटरव्यू दिया था। उन्होंने अपने जीवन की उस घटना को याद किया। उन्होंने बताया कि एक टीवी चैनल ने उनके पेट को लेकर बातें कही थीं। उन्होंने नेहा से कहा था कि उनका वीडियो ऑन एयर नहीं जाएगा क्योंकि वो वीडियो में काफी मोटी लग रही थी। हालांकि उनका वजन उस समय 49 किलो था।

उस समय को याद करते हुए नेहा ने कहा- जब मैंने घर छोड़ा था तो मैं एक नॉर्मल बच्ची थी। जिसमें कोई इनसिक्योरिटीज नहीं थी। लेकिन वो सिर्फ एक शरुआत थी। मेरे पास ऐसे कई उदाहरण हैं, जिसपर मैं किताब लिख सकती हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Bhasin (NB) (@nehabhasin4u)

शो में जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वो शो का कनेक्ट और फैन फॉलोइंग को समझती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शो में जाने से उनका करियर और चमकेगा और उन्हें और ज्यादा पहचान मिलेगी। आपको बता दें कि नेहा ने कई हिट गाने गाए हैं। जिसमें- नई जाना, जग घुमैया, चाशनी, स्वैग से स्वागत और धुनकी शामिल हैं। उनके शो में जाने से इतना तो तय है कि वो वहां चार चांद लगाने वाली हैं।