newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Neha Kakkar: 33 साल की हुईं नेहा कक्कड़, जानें सिंगर से जुड़ी कुछ दिलचस्प और अनजानी बातें

Happy Birthday Neha Kakkar: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) 6 जून को आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम लेकर आए हैं सिंगर से जुड़ी कुछ दिलचस्प और अनजानी बातें।

मुंबई। सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और परिवार की ओर से बर्थडे विश मिल रही हैं। उनके चाहने वालों की संख्या भी करोड़ों में है। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए अपनी अपनी अपड़ेट देती रहती हैं। ऐसे में आज का दिन उनके फैंस के लिए काफी खास है। इसलिए हम लेकर आए हैं सिंगर से जुड़ी कुछ दिलचस्प और अनजानी बातें जो शायद ही उनके फैंस को पता हो।

क्या आप जानते हैं कि नेहा को भारतीय शकीरा भी कहा जाता है जो म्यूजिक इंडस्ट्री की शीर्ष गायकों में से एक है।

नेहा के जन्म की बात करें तो वो उत्तराखंड के ऋषिकेश में जन्मी थी। कुछ समय बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया। वहां से वो अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मुंबई चली गईं।

नेहा कक्कड़ ने इंडियन आइडल सीजन 2 में एक प्रतियोगी के रूप में एंट्री की और खास बात ये है कि आज वो लगभग 10 साल बाद इसी शो की जज हैं।

नेहा काफी साधारण परिवार में जन्मी थीं। उनके पिता उन्हीं के स्कूल के बाहर समोसे बेचते थे। काफी कम उम्र में नेहा जगरातों के लिए गाना शुरू कर दिया था।

नेहा ने पहले हिमांश कोहली को डेट किया जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया, इसके बाद वो काफी टूट गई थी। लेकिन वो मजबूत रहीं और सभी अभद्र टिप्पणियों का मुकाबला किया।

सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत मीत ब्रदर्स के लिए की थी और उनके पहले एल्बम का नाम ‘नेहा द रॉकस्टार’ था।

कम लोग जानते हैं कि नेहा ने शाहरुख खान का एंथम भी गाया है क्योंकि वो किंग खान की बड़ी फैन हैं। तभी उनका यूट्यूब चैनल आगे बढ़ा और उन्हें लगभग दस हजार सब्सक्राइबर मिले।

नेहा काफी खूबसूरत और क्यूट हैं। वो काफी सेल्फी लेती हैं इसलिए उन्हें सेल्फी क्वीन के रूप में भी जाना जाता है।

नेहा ने साल 2020 में 24 अक्टूबर के दिन रोहनप्रीत सिंह संग सात फेरे ले लिए। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और आज दोनों काफी खुश हैं। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसलंद करते हैं। इतना ही नहीं प्यार से इस जोड़ी को नेहू भी कहा जाता है।

allowfullscreen>