newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscar 2023: RRR के अलावा ये 11 फिल्में जो हो सकती हैं ऑस्कर की नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल

Oscar 2023: आरआरआर के अलावा कई अन्य फिल्म भी हैं जिनकी ऑस्कर जीतने और उसमें नॉमिनेशन या शॉर्टलिस्ट होने की संभावनाएं बनती हैं। यहां हम आरआरआर के अलावा उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो इस बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो सकती हैं।

नई दिल्ली। आरआरआर फिल्म लगातार विश्वभर में अपना नाम कमा रही है। भारतीय दर्शकों ने जिस तरह से आरआरआर फिल्म को लेकर प्रेम जताया है कुछ वैसा ही प्यार और स्नेह आरआरआर फिल्म को विदेशों से भी मिल रहा है। आज ही भारतवासियों के लिए ये ख़ुशी की बात रही जब नाटू-नाटू गाने को बेस्ट सांग – ओरिजिनल मोशन पिक्चर के लिए प्राप्त हुआ है। इसके अलावा आरआरआर फिल्म ऑस्कर अवार्ड के लिए भी तैयार है सम्भव है कि इस बार भारत में आरआरआर फिल्म के कारण ऑस्कर अवार्ड हासिल हो। लेकिन आरआरआर के अलावा कई अन्य फिल्म भी हैं जिनकी ऑस्कर जीतने और उसमें नॉमिनेशन या शॉर्टलिस्ट होने की संभावनाएं बनती हैं। यहां हम आरआरआर के अलावा उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो इस बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो सकती हैं।

10 जनवरी 2023, दिन मंगलवार को, अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने विश्वभर से 301 फिल्मों को अपनी रिमाइंडर लिस्ट में शामिल किया है। इस रिमाइंडर लिस्ट में, हिंदी भाषा में बनी 4 फिल्में लिस्ट में हैं। इसके अलावा दो कन्नड़ा और मराठी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा तेलुगु, तमिल और गुजराती भाषा में बनी एक-एक फिल्म को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। ऑस्कर अवार्ड नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा 24 जनवरी 2023 को होनी है, और विजेता कि घोषणा 12 मार्च को की जाएगी।

हिंदी भाषा में महिला एक्टर आलिया भट्ट और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को शामिल किया गया है। इसके अलावा हिंदी में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स, आर. माधवन की फिल्म राकेट्री द नाम्बी इफ़ेक्ट, और द नेक्स्ट मॉर्निंग फिल्म को ऑस्कर की रिमाइंडर लिस्ट में शामिल किया गया है।

तमिल भाषा में बनी थ्रिलर फिल्म “इरविन निझल”, गुजराती फिल्म “द लास्ट फिल्म शो”, कन्नड़ा फिल्म कांतारा और विक्रांत रोणा इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा मराठी फिल्म मी वसंतराव और तुझ्या साठी काही फिल्म को ऑस्कर की रिमाइंडर लिस्ट में शामिल किया गया है। प्रतिष्ठित फिल्म बन चुकी आरआरआर भी इस लिस्ट में शामिल है।

आपको बता दें फिल्म “द लास्ट फिल्म शो”,”आरआरआर”, “ऑल दैट ब्रीथ्स”, “द एलिफेंट व्हिस्पर्स” इन चार फिल्म ने, ऑस्कर की चार श्रेणियों में जगह बनाई है। जिसके नॉमिनेशन की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा, इनमें से कौन सी फिल्म 95वें ऑस्कर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट होती है, और ऑस्कर अवार्ड अपने नाम करती है।