newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कमजोर बच्चों को कोविड-19 से बचाने प्रियंका ने ग्रेटा थनबर्ग से मिलाया हाथ

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव को देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है।”

मुंबई। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने दुनिया भर में कमजोर बच्चों को कोरोनवायरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से हाथ मिलाया है। कमजोर बच्चों पर कोरोनावायरस के प्रभाव पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

Priyanka

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव को देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है।”

उन्होंने एक लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, “यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें।”

Nick Jonas and Priyanka Chopra

प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में कई पहलों का समर्थन किया है और दान भी दिया है।