newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RRR Worldwide Collection: राजामौली की फिल्म RRR ने रचा इतिहास, महज दो हफ्ते में तोड़े सारे रिकॉर्ड

RRR Worldwide Collection: बीते शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। फिल्म ने शनिवार को 7.50 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं शुक्रवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार को भी अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी।अगर ऐसा होता है तो फिल्म जल्द ही 230 करोड़ का कारोबार भारत में कर लेगी।

नई दिल्ली। राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज के बाद से ही नए आयामों को छू रही है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आरआरआर का जलवा जारी है। फिल्म आरआरआर को विदेशों में सिर्फ दो हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया है। फिल्म ने मात्र दो हफ्ते में ही दुनिया भर में 1000 करोड़ का शानदार आंकड़ा छू लिया है। फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। बता दें कि आरआरआर फिल्म बॉलीवुड की तीसरी ऐसी फिल्म है जो विश्व स्तर पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इससे पहले ये आंकड़ा दंगल और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ने छुआ था।

राजामौली की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में साउथ सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन शामिल हैं। फिल्म ने भारत में भी शानदार कलेक्शन किया है। 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद राजामौली ने फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज किया है। जिसमें जूनियर एनटीआर और रामचरण शामिल हैं। राजामौली ने इस फिल्म को भारतीय सिनेमा का गौरव बताया है।1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद आरआरआर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। फैंस सभी स्टार्स को बधाई दे रहे हैं। वाकई ये फिल्म और फिल्म से जुड़े कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी है।


हिंदी वर्जन में भी कर रही शानदार कलेक्शन

वहीं बीते शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। फिल्म ने शनिवार को 7.50 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं शुक्रवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार को भी अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी।अगर ऐसा होता है तो फिल्म जल्द ही 230 करोड़ का कारोबार भारत में कर लेगी। फिलहाल फिल्म का कलेक्शन शनिवार तक 221.09 करोड़ रहा है। बता दें कि ये कलेक्शन सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज की गई फिल्म का है।