newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: बिस्तर पर आलिया भट्ट की इस हरकत से परेशान हो जाते हैं रणबीर कपूर, बोले-  फिर में एक कॉर्नर में…

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: अभी हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड डबल को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया की एक आदत का खुलासा करते हैं।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्ट्रेस रणबीर कपूर बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। दोनों को फैंस का बखूबी प्यार मिलता है। अपने एक्टिंग करियर में तो दोनों (रणबीर कपूर और आलिया भट्ट) सफल हैं ही साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी दोनों दूसरे कपल्स को इंस्पायर करते हैं। इस वक्त आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म में राम-सीता के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। बता दें, ये कपल जल्द ही फिल्म रामायण में राम और सीता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

आलिया बिस्तर पर करती हैं ऐसी हरकत- रणबीर कपूर

अभी हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड डबल को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया की एक आदत का खुलासा करते हैं। रणबीर कपूर बताते हैं कि वो आलिया भट्ट के गलत तरीके से सोने की आदत से परेशान हैं। वो बैड पर सही से नहीं सोती। उसका हाथ सोते वक्त कहीं और होता है, पैर कहीं और और सिर कहीं और…इसके आगे रणबीर कपूर कहते हैं कि वो इससे परेशान होकर कार्नर में पहुंच जाते हैं।

रणबीर कपूर के बाद आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर की एक आदत का खुलासा करती हैं। आलिया कहती हैं कि उन्हें भी रणबीर कपूर की एक आदत बहुत बुरी लगती है। एक्ट्रेस बताती हैं कि वो रणबीर कपूर के चुप रहने की आदत से परेशान हैं। वो कुछ पूछती भी हैं तो रणबीर कुछ नहीं कहते। आगे आलिया बताती हैं कि कई बात तो वो रणबीर को हिला-हिलाकर पूछती हैं तो भी उन्हें जवाब नहीं मिलता।

Ranbir Kapoor Reaction After Seeing His Baby.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पिछले साल ही हुई है। शादी के बाद कुछ ही महीनों में आलिया भट्ट ने अपने पहले बच्चे को भी जन्म दिया। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म देने के बाद उसे राहा नाम दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस आलिया और रणबीर कपूर पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं लेकिन साथ ही दोनों ने अपने काम पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है।