मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले को लेकर जेल में बंद थे। सोमवार को उन्हें इस केस में बड़ी राहत मिली है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के साथ आरोपी रयान थोरपे को भी ने जमानत मिल गई है।
बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप हैं। जिसे लेकर उन्हें काफी विवाद का सामना करना पड़ा। 19 जुलाई को पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को अरेस्ट किया गया था। हालांकि अब वो जमानत पर बाहर हैं और वो अपने परिवार से मिलेंगे।
लगातार आरोपों के बीच राज कुंद्रा ने खुद को निर्दोष बताते रहे। उन्होंने जमानत की भी मांग की थी। उन्होंने अपने वकील प्रशांत पाटिल के जरिए जमानत अर्जी दाखिल की। जमानत अर्जी में कहा गया कि पूरे पूरक आरोप पत्र में एक भी आरोप राज कुंद्रा के खिलाफ नहीं है, जो ये साबित करें कि राज इन वीडियोज की शूटिंग में शामिल थे।
Mumbai court grants bail to businessman and actor Shilpa Shetty’s husband Raj Kundra in the pornography case on a surety of Rs 50,000 pic.twitter.com/jtEB9Ixd5C
— ANI (@ANI) September 20, 2021
इस केस पर शिल्पा शेट्टी लगातार नजर बनाए हुए थीं। उनका कहना था कि वो अपने पति के बारे में नहीं जानती थीं। एक्ट्रेस ने पुलिस से कहा था कि उन्हें राज कुंद्रा की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वो अपने काम में काफी बिजी रहती हैं। हाल ही में शिल्पा वैष्णोदेवी के दरबार में भी गईं थीं जिसे लेकर कई यूजर्स ने उन पर निशाना भी साधा था।