newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

S S Rajamouli: राजामौली के बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीतने के बाद लोगों ने दिया कुछ इस तरह रिएक्शन, ऑस्कर पक्का…

S S Rajamouli: राजामौली को हॉलीवुड की तरफ से बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया है। जो अपने आप में ही एक ख़ास बात है। ऐसे में कई दर्शक तो राजामौली की प्रशंसा और सराहना कर ही रहे हैं। साथ ही साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी उनको शुभकामनाएं दी हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। एस एस राजामौली ने देश में ही नहीं विदेश में अवार्ड जीता है। New York Film Critic Circle में उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड के लिए चुना गया है। ये अवार्ड राजामौली को उनकी फिल्म आरआरआर के लिए मिला है। आरआरआर को रिलीज़ हुए काफी दिन हो गए हैं लेकिन आज भी ये फिल्म खबर में बनी हुई है। पिछले कई दिन से इस फिल्म को अमेरिका के कई जगह दिखाया जा रहा था और फिल्म को काफी तारीफ मिल रही थी। इसके अलावा जापान में भी इस फिल्म का खूब नाम हो रहा है। फिल्म देश विदेश में चर्चा में है और आज इस फिल्म को और डायरेक्टर राजामौली को हॉलीवुड की तरफ से बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया है। जो अपने आप में ही एक ख़ास बात है। ऐसे में कई दर्शक तो राजामौली की प्रशंसा और सराहना कर ही रहे हैं। साथ ही साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी उनको शुभकामनाएं दी हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

आरआरआर अपने आप में एक ऐसी फिल्म है जिसने रिलीज़ के बाद सिर्फ प्रशंसा ही बटोरी है। आरआरआर फिल्म के बाद राजामौली का कद और भी अधिक बढ़ गया है। इसके अलावा बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड के बाद उनका नाम और भी सुनहरे अक्षरों में लिखा जाना है। राजामौली ने जो अवार्ड जीता है उसके सामने बड़े से बड़े हॉलीवुड डायरेक्टर पीछे रह गए हैं। राजामौली ने हॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर स्पीलबर्ग, डैरेन अरोनोफ्स्की और सारा पॉली को पीछे कर अपने नाम ये अवार्ड किया है। इस अवार्ड की खबर आने के बाद मीडिया और पूरी इंडस्ट्री में खबरों और बधाइयों का तांता लग गया। अवार्ड जीतने के बाद लोगों ने क्या कहा है यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

प्रताप पोटलूरी नाम के एक यूजर ने लिखा, “पहले भारतीय निर्देशक जिन्होंने इस प्रतिष्ठित अवार्ड को जीता है। साल 2000 से 22 फिल्मों में से उन 16 फिल्मों ने अपने नाम ऑस्कर किया है जिन्होंने Nycc में अवार्ड जीता है।”

Variety के चीफ म्यूसिक क्रिटिक ने राजामौली के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, “मुझे हाल ही में “आरआरआर” के निर्देशक एस.एस. राजामौली के साथ स्क्रीनिंग के बाद प्रश्नोत्तर आयोजित करने का मौका मिला। यह देखकर रोमांचित हूं कि उन्होंने अभी-अभी NY फिल्म क्रिटिक्स सर्कल से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है।

रोहित जायसवाल जो की फिल्म क्रिटिक हैं उन्होंने लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आरआरआर की सफलता और राजामौली जी को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार (क्रिटिक्स चॉइस) जीतना कहीं न कहीं भारत में रहने वाले हमारे कुलीन वर्ग के प्रधान जूरी सदस्यों के लिए एक चेतावनी है कि व्यावसायिक फिल्में कभी भी किसी भी वैश्विक कार्यक्रम में कोई पुरस्कार नहीं जीत सकती हैं।

रोहित नाम के एक यूजर ने कहा कि राजमौली एक दिन ऑस्कर भी जीतेंगे।

एक्टर Adivi shesh ने कहा, “क्या मैंने अभी सुना कि एस राजामौली सर ने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड जीता? किसी ने मुझे बताया कि पिछले 22 में से 16 बार न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड के विजेता ने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है ❤️ क्या आदमी है। क्या यात्रा है। वह वास्तव में हमारे राष्ट्र का गौरव हैं” ??#RRRMovie

आलिया भट्ट ने भी ट्वीट करते हुए दिल भेजा है |