newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan: RRR की सक्सेस से घबराए सलमान!, कहा- परेशान हूं,साउथ की फिल्में हमारे यहां चल जाती हैं..हमारी उनके यहां नहीं चलती

Salman Khan: सलमान खान तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। दोनों मेगास्टार एक ही स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म आरआरआर की सफलता की तारीफ करते सलमान ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को भी हीरोइज्म पर फिल्म बनाने की जरूरत हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री की जान हैं। फैंस एक्टर की हर फिल्म पर खुलकर प्यार लुटाते हैं। सलमान भी फैंस को हर साल ईद पर तोहफा देने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने द कश्मीर फाइल्स की जमकर तारीख की थी। अब एक्टर ने फिल्म आरआरआर की तारीफ की हैं। बता दें कि सलमान खान तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। दोनों मेगास्टार एक ही स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म आरआरआर की सफलता की तारीफ करते सलमान ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को भी हीरोइज्म पर फिल्म बनाने की जरूरत हैं।

एक्टर ने की फिल्म आरआरआर की तारीफ

साउथ सिनेमा पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा साउथ की फिल्में बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले ज्यादा चलती है। एक्टर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पता नहीं क्यों साउथ की फिल्में हमारे यहां अच्छा कमा रही हैं जबकि हमारी फिल्में वहां अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाती हैं। वहीं फिल्म आरआरआर और मेगा स्टार चिरंजीवी के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा है। मैं चिरंजीवी गुरु को सबसे लंबे समय से जानता हूं। हम अच्छे दोस्त भी हैं।उनका बेटा (राम चरण) भी दोस्त है। उन्होंने आरआरआर में इतना शानदार काम किया है…एक्टर ने आगे कहा कि  मैंने उनके जन्मदिन पर और उनकी फिल्म की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। मुझे उस पर बहुत गर्व है। यह बहुत अच्छा लगता है कि वह इतना अच्छा कर रहा है। लेकिन मै हैरान हूं कि हमारी फिल्में साउथ में इतना अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही हैं। उनकी फिल्में यहां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

rrr
सलमान खान ने दी फिल्म इंडस्ट्री को सलाह
सलमान खान ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री को heroism films बनाने पर फोकस करना चाहिए। साउथ में ज्यादातर heroism films ही बनती हैं। हमारे यहां एक-दो लोगों के अलावा heroism पर कोई फिल्म नहीं बना रहा है। हमें जीवन से बड़ी heroism वाली फिल्में बनाने की फिर से शुरुआत करनी चाहिए। सलमान की ये बातें सुनकर लगता है कि वो कहीं ना कहीं साउथ सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता से डर गए हैं।