newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Deepika Padukone: पत्नी दीपिका को बिकिनी में देख फिसली रणवीर सिंह की जुबान, सोशल मीडिया पर बेशर्म होकर कह डाली ये बात

Deepika Padukone: एक यूजर ने लिखा- दीपिका को किसका डर, जो चेतावनी डालनी पड़े। एक अन्य यूजर ने लिखा- रणवीर सिंह क्या सच में स्क्रीन पर अपनी बॉडी दिखाने की जरूरत है! आप अभिनेता हैं इसलिए इतने हताश मत होइए क्योंकि ऐसा लगे कि आप खुद को बेच रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी टाउन का सबसे क्यूट कपल है। हालांकि बीच में दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आईं थी, लेकिन अपने प्यार से कपल ने सभी को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।हाल ही में दीपिका ने रणवीर संग झुमका गाने पर प्यारा वीडियो शेयर किया था।अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो डाली है, जिसे देखकर रणवीर भी अपने दिल पर काबू नहीं रख पाए और ऐसा कमेंट कर बैठें कि टॉक ऑफ द टाउन बन गए। तो चलिए जानते हैं कि दीपिका ने कौन सी फोटो पोस्ट की और रणवीर ने क्या कमेंट किया।

पोस्ट की सुपर हॉट फोटो

दीपिका ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड वाइट बिकिनी में सुपर हॉट फोटो पोस्ट की।जिसमें वो बिकिनी पहने ग्लैमरस पोज दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बालों का बन बना रखा है। इस फोटो पर कमेंट कर रणवीर ने कहा लिखा-एक चेतावनी अच्छी होती। जबकि दीपिका ने कैप्शन में लिखा-एक बार की बात है… लेकिन बहुत समय पहले की नहीं…। फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये फोटो पठान के समय की है, उस फिल्म में दीपिका का लुक कुछ ऐसा ही था। हालांकि उन सब से इतर रणवीर का कमेंट सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि इतना भी पजेसिव होने की जरूरत नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


यूजर्स ने लिए मजे

एक यूजर ने लिखा- दीपिका को किसका डर, जो चेतावनी डालनी पड़े। एक अन्य यूजर ने लिखा- रणवीर सिंह क्या सच में स्क्रीन पर अपनी बॉडी दिखाने की जरूरत है! आप अभिनेता हैं इसलिए इतने हताश मत होइए क्योंकि ऐसा लगे कि आप खुद को बेच रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- ये तो सिर्फ बॉम गिरता है। काम की बात करें तो दीपिका की मल्टीस्टारर फिल्म कल्कि 2898 अगले साल रिलीज होगी, जबकि रणवीर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हो चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)