newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, कलाई पर मिले चोट के निशान, वकील ने उठाए सवाल

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का केस देख रहे वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाए हैं। वकील ने पुलिसवालों पर सही तरीके से जांच नहीं करने का आरोप लगाया है

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की सुसाइड की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस की मौत को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहले एक्ट्रेस के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि आकांक्षा ने सुसाइड नहीं किया बल्कि बॉयफ्रेंड समर सिंह ने पैसों के लिए उसकी हत्या की हैं। अब एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई हैं, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। तो चलिए जानते हैं कि रिपोर्ट में क्या कुछ कहा गया है।

akansha

रिपोर्ट में कलाई पर चोट के निशान?

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का केस देख रहे वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाए हैं। वकील ने पुलिसवालों पर सही तरीके से जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा के पेट में कुछ नहीं था, लेकिन भूरे रंग का दिखने वाला 20ml का पदार्थ पाया गया है। वकील का कहना है कि जब पेट में कुछ नहीं था, शराब नहीं थी, तो ये किस तरह का लिक्विड पदार्थ पाया गया है। जिसके अलावा एक्ट्रेस के कलाई पर चोटों के निशान भी मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि शरीर पर या कलाई पर किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक्ड पाया गया।

akansha1

वकील ने लगाए गंभीर आरोप

वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि पुलिस मामले की जांच निष्पक्षता से नहीं कर रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या है और आत्महत्या से पहले ही समर सिंह और आकांक्षा का ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह काफी लंबे समय तक सीरियस रिलेशनशिप में थे। एक्ट्रेस के परिवार वालों का आरोप है कि समर सिंह ने आकांक्षा ने 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे और देने के नाम पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।