newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonu Sood: सोनू सूद ने एयरपोर्ट पर की एक शख्स की मदद, फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनू सूद (Sonu Sood) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां वो एक बार फिर लोगों की मदद करते नजर आए। अब उन्होंने एयरपोर्ट पर एक अनजान शख्स की मदद की।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां वो एक बार फिर लोगों की मदद करते नजर आए। अब उन्होंने एयरपोर्ट पर एक अनजान शख्स की मदद की। उस शख्स ने एक्टर से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद उन्होंने मदद करने का वादा किया।

सोनू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर के पास एक शख्स आता है और उनसे रेमडिसिवर इंजेक्शन को लेकर कुछ बात करता है। इसके बाद सोनू उनसे एड्रेस और फोन नंबर मांगते हैं साथ ही मदद करने की बात भी कहते हैं।

कोरोना को मात देने के बाद सोनू सूद एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद में लग गए हैं। इस वक्त वे रेमडिसिवर इंजेक्शन और ऑक्सीजन लोगों को उपलब्ध करने में लगे हुए हैं।

उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनके इस मदद करने वाले नेचर को काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इस वीडियो और एक्टर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस कर रहे रिएक्ट

एक यूजर ने उनकी तारीफ़ करते हुए उन्हें इंडिया का असली सुपरमैन कहा।

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा सोनू जी आप हमेश खुश रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना है।

एक ने लिखा, बॉलीवुड के सभी एक्टर जिस तरह फिल्मों में सभी लोगों की मदद करते है। काश उसी तरह रियल लाइफ में भी करते तो शायद कुछ लोगों को तो मदद मिलती।