newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fake News: इस सुपरस्टार की मौत की झूठी खबर से सदमे में आए फैंस, ट्विटर पर हुए 30 हजार से ज्यादा ट्वीट

Fake News: जोसेफ विजय ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। अब ट्विटर पर उनके निधन की खबर ट्रेंड हो रही है। यूजर्स एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं, यहां तक कि उनके निधन की तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं।  ये सब देखकर विजय के फैंस सदमे में आ गए।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर इस बात को लेकर लोगों को शिकायत रहती है कि यहां फर्जी खबरें तेजी से वायरल हो जाती हैं। और कभी-कभी इन्हीं फर्जी खबरों की वजह से विवाद भी हो जाता है। ताजा मामला साउथ के जाने माने स्टार जोसेफ विजय चंद्रशेखर से जुड़ा है। अभिनेता जोसेफ विजय ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। अब ट्विटर पर उनके निधन की खबर ट्रेंड हो रही है। यूजर्स एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं, यहां तक कि उनके निधन की तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं।  ये सब देखकर विजय के फैंस सदमे में आ गए। मगर हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है, एक्टर बिल्कुल सही सलामत हैं। अब सवाल है कि आखिर एक्टर की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही हैं।

दरअसल, हाल ही में सुपरस्टार जोसेफ विजय चंद्रशेखर की फिल्म बीस्ट सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और बीते दिन ही एक्टर रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। ऐसे में विजय के हेटर्स और फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। इसी बीच कई यूजर्स #RipJosephVijay हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं। जोसेफ विजय के निधन की मोफ्ड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


बता दें कि सुपरस्टार जोसेफ की आगामी फिल्म बीस्ट (Beast) एक कॉमेडी एक्शन फिल्म है। इसे नेल्सन ने निर्देशित और सिन पिक्चर्स द्वारा बनाया गया है। फिल्म में जोसेफ विजय के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े दिखाई देने वाली हैं। फिल्म को तमिल के साथ कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।