newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ghaziabad: मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में कूदी Swara Bhasker, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दी जमकर फजीहत

Ghaziabad: बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker)  एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई है। ट्विटर पर यूजर्स स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल करते भी दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker)  एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई है। ट्विटर पर यूजर्स स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल करते भी दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इस बार स्वरा भास्कर ने भी अब गाजियाबाद के लोनी में आपसी विवाद में हुई एक घटना को सांप्रदायिक रंग दिया है। स्वरा के इस ट्वीट पर अब लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। और उनकी जमकर खिचाई भी कर डाली है।आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग मुस्लिम को पीटता दिखाया गया और उसकी दाढ़ी भी काट दी गई।

swara bhaskar

स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया,  गाजियाबाद पुलिस ने 3 मुस्लिमों को आरोपित क्या बनाया, मेरी टाइमलाइन पर RW और संघी उल्टियां करने पहुंच गए हैं। अरे बेहूदों, मुख्य आरोपित परवेश गुज्जर है, ये एक वास्तविकता है। ये व्यक्ति वीडियो में भी दिख रहा है, जो कैमरा के सामने ही बुजुर्ग पीड़ित को ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर कर रहा है। हां, ये मेरे धर्म और मेरे ईश्वर को दूषित करने का प्रयास है।”

वहीं मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में कूदना स्वरा भास्कर को महंगा पड़ गया। लोगों ने ट्विटर पर अभिनेत्री की जमकर फजीहत कर डाली। ट्विटर पर #SwaraBhasker पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है।

उधर बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी स्वरा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेत्री के पोस्ट को लेकर कहा कि- स्वरा भास्कर के खिलाफ भी FIR होनी चाहिए।