
नई दिल्ली। लगातार फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को बॉयकॉट #boycottbrahmastra करने की बात चल रही है। ट्वीटर (Twitter) पर कई सारे ट्वीट इस फिल्म से जुड़े हुए वायरल हो रहे हैं। हम सबने देखा है कैसे रणबीर कपूर (Ranbir Kappor) का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने बताया था की उन्हें गो-मांस (Beef) बहुत पसंद है। इसके अलावा हमने कई ऐसी खबरें भी की हैं जहां ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के ट्वीट और वीडियो भी जनता के सामने आ रहे हैं। लोग भी जैसे-जैसे वीडियो और ट्वीट देख रहे हैं। फिल्म का बहिष्कार (Boycott Bollywood) और तेज़ी से शुरू कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज़ होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बॉयकॉट ट्रेंड के बीच एक और खबर जोर से चल रही है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म के टिकट की बिक्री काफी ज्यादा है। लेकिन वहीं ब्रह्मास्त्र के बहिष्कार के चलते अब ब्रह्मास्त्र के सारे कलाकारों की ऐसी वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां पर इन कलाकारों ने फिल्मों के माध्यम से कभी हिन्दू संस्कृति (Anti Hindu Culture) तो कभी हिन्दू देवी देवताओं (Hindu Gods And Demi-Gods) का मजाक उड़ाया है। यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।
आपको बता दें एक ट्वीटर हैंडल है जिसका नाम है जेम्स ऑफ़ बॉलीवुड (Gems Of Bollywood)। जो लगातार बॉलीवुड से जुड़े हुए कुछ ऐसे फिल्म के सीन, संवाद या इंटरव्यू को शेयर करता है जिसमें हिन्दू धर्म और संस्कृति का मजाक बनाया गया है। देखिए, एक बात तो स्पष्ट है की आज भी और पहले भी हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने के लिए या फिर उस पर मजाक बनाने के लिए, कई फिल्में बनी हैं। किसी और धर्म के खिलाफ ऐसी फिल्में आपको नहीं मिलेंगी। लेकिन हिन्दू धर्म और संस्कृति के खिलाफ ऐसी फिल्में आपको देखने को मिल जाएंगी जहां उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।
ऐसे कई वीडियो और क्लिप्स हैं जहां पर हिन्दुओं के धर्म का मजाक उड़ाया जाता है। हालिया वीडियो तो वही है जहां रणबीर ने कहा की उन्हें गो-मांस खाना पसंद है। इसके अलावा हमने देखा था कुछ दिन पहले मां काली से जुड़ा हुआ एक विवादित पोस्टर वायरल हुआ था जिसका काफी विरोध होने के बाद उस पोस्टर को हटाया गया। अब जेम्स ऑफ बॉलीवुड ने एक ट्वीटर पर क्लिप साझा की है। जिसमें ब्रह्मास्त्र में काम करने वाले कलाकारों के वो वीडियो हैं जहां पर उन्होंने हिन्दू धर्म, देवी देवताओं और संस्कृति का मजाक उड़ाया है।
मिलिए #Bramhastra के महानायकों से।
विचारें। https://t.co/51SJxGTRyg
— Gems of Bollywood बॉलीवुड के रत्न (@GemsOfBollywood) September 8, 2022
इस क्लिप में आप देखेंगे तो आपको अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) दिखेंगे जिन्होंने ब्रह्मास्त्र में काम भी किया है। वो बजरंगबली का मजाक उड़ाते हुए भी दिखते हैं| इसके अलावा हिन्दू धर्म में पवित्र मानी जाने वाली शिखा को जलाते हुए भी दिखते हैं। वीडियो में रणबीर कपूर हिन्दू धर्म के मंत्रों का मजाक उड़ाते हुए दिखते हैं। रणबीर का बीफ खाने वाला बयान भी उसमें हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर और दीपिका का वो वीडियो भी है जहां वो शादी के पहले बच्चे होने का जिक्र करते हैं और उसमें रणबीर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दीपिका से मंदिर के पीछे चलने की बात कहते हैं। इसके अलावा वीडियो में अमिताभ बच्चन जहां ताबीज़ को चूमते हुए नज़र आते हैं वहीं हिन्दुओं के आराध्य बजरंगबली का मजाक भी उड़ाते हैं। इसके अलावा करण जौहर का भी ऐसा वीडियो है जो भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाता है। जेम्स ऑफ़ बॉलीवुड की इस क्लिप में मौजूद सारे ही सीन किसी न किसी फिल्म या शो से हैं। जहां दिखाया गया है कैसे लगातार हिन्दू धर्म और संस्कृति का मजाक उड़ाया गया और अब जब लोग इनका विरोध कर रहे हैं तो यही बॉलीवुड वाले लोगों से माफ़ी मांगने की बजाय लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं।
Agree. You pay to them, they will ruin what ever dignity, respect, culture, tradition is left. Kindly don’t spend money on them. Instead spend it buying fruit from poor. सेहत भी अच्छी, मन प्रसन्न, आत्मिक शांति। #BoycottBrahamastra https://t.co/2yvPvfYfe5
— ਪੰਜਾਬੀ (@HasdaaPunjab) September 8, 2022
— Ashu Goel (@Rudra_itsTime) September 8, 2022
— KR SURYA ???????? (@kr_narrative) September 8, 2022
— Ashu Goel (@Rudra_itsTime) September 8, 2022
Right now this is the booking status of mumbai, only isgnias with very few seats are getting housefull. Mumbai is their forte aur waha par ye halat, to Pata nahi pre booking huyi kaha par hai ? pic.twitter.com/rCTHTdXy1F
— Dinesh (@Dineshhh_007) September 8, 2022