newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jawan Day 1 Box Office: ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा-‘सुनामी और भूकंप का कॉम्बिनेशन है जवान’, पहले दिन की कमाई जा सकती है 100 करोड़ के पार!

Jawan Day 1 Box Office: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग विदेशों में पहले ही शुरू हो चुकी थी। अब भारत में भी फिल्म की अग्रिम बुकिंग चालू है। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट ‘जवान’ के पहले दिन के कलेक्शन का अनुमान लगा रहे हैं।

नई दिल्ली। शाहरुख़ खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म में शाहरुख़ खान का भौकाल साफ़ नजर आ रहा है। जवान का ट्रेलर दर्शकों का काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर देखकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फैंस अब बेसब्री से ‘जवान’ का वेट कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग विदेशों में पहले ही शुरू हो चुकी थी। अब भारत में भी फिल्म की अग्रिम बुकिंग चालू है। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट ‘जवान’ के पहले दिन के कलेक्शन का अनुमान लगा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ट्रेड एनालिस्ट्स के प्रिडिक्शन के मुताबिक कितना रहेगा ‘जवान’ के पहले दिन का कलेक्शन।

मशहूर फिल्म क्रिटिक केआरके ने हाल ही में फिल्म जवान का प्रिडिक्शन करते हुए कहा कि किंग खान की फिल्म ‘जवान’ पहले दिन 125 करोड़ की कमाई कर सकती है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत में जवान 75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की मोटी कमाई कर सकती है। केआरके ने अपने ट्वीट में ये दावा किया कि SRK की जवान अपने पहले ही हफ्ते में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ की कमाई कर सकती है। आगे KRK ने ये भी दावा किया कि भारत में जवान का टोटल कलेक्शन 600-800 करोड़ तक के बीच रह सकता है।

वहीं मशहूर फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म जवान के फर्स्ट डे कलेक्शन को लेकर कहा कि शाहरुख खान के क्रेज को देखते हुए फिल्म अपने पहले दिन बंपर कमाई करेगी। तरण आदर्श ने कहा कि जवान तूफान, भूकंप और सुनामी सबका कॉम्बिनेशन है। फिल्म की डिमांड इतनी हाई है कि थिएटर्स दिन-रात शो चलाने का प्लान बना रहे हैं। तरण आदर्श ने बताया कि पहले दिन हिंदी भाषा में जवान का कलेक्शन आसानी से 60-65 करोड़ के बीच पहुंच सकता है। तो वहीं सभी भाषाओँ में फिल्म के पहले दिन का भारत में कलेक्शन 75 करोड़ रहने की उम्मीद है।