मनोरंजन
Nilu Kohli Husband Death: TV एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन, बाथरुम में मिला शव
Nilu Kohli Husband Death: बताया जा रहा है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ थे। बीते शुक्रवार वो गुरुद्वारे भी गए थे। वहां से लौटने के बाद जब वो बाथरूम गए तो काफी समय तक नहीं लौटे। बाद में घर में मौजूद हेल्पर ने उन्हें ढूंढा तो वो बाथरूम गिरे हुए मिले। उन्हें इसके बाद इलाज के लिए के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अब अगले दिन यानी रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नई दिल्ली। टीवी और फिल्म एक्ट्रेस नीलू कोहली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें, एक्ट्रेस के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया है। हरमिंदर सिंह का शव बाथरूम में मिला था। बताया जा रहा है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ थे। बीते शुक्रवार वो गुरुद्वारे भी गए थे। वहां से लौटने के बाद जब वो बाथरूम गए तो काफी समय तक नहीं लौटे। बाद में घर में मौजूद हेल्पर ने उन्हें ढूंढा तो वो बाथरूम गिरे हुए मिले। उन्हें इसके बाद इलाज के लिए के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अब अगले दिन यानी रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
घर पर मौजूद था हेल्पर
एक्ट्रेस की खास दोस्त वंदना ने हरमिंदर सिंह की मौतकी पुष्टि की है। वंदना ने बताया कि शुक्रवार को हरमिंदर सिंह बाथरूम गए हुए थे। उस दौरान घर पर उनके साथ केवल एक हेल्पर मौजूद था। हेल्पर उस वक्त खाना बनाकर हरमिंदर सिंह के बाहर आने का इंतजार कर रहा था ताकि वो उन्हें खाना परोसे। हालांकि जब काफी समय बाद भी एक्ट्रेस नीलू के पति हरमिंदर बाहर नहीं आए तो हैल्पर ने पहले उन्हें कमरे में ढूंढा। जब वो कमरे में नहीं मिले तो उन्हें हैल्पर ने बाथरूम में गिरा हुआ पाया। इसके बाद उन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थीं।
View this post on Instagram
इस बिमारी से ग्रसित थे हरमिंदर सिंह
एक्ट्रेस की खास दोस्त वंदना ने ये भी बताया कि हरमिंदर को डायबिटीज थी लेकिन इसके बावजूद वो पूरी तरह से स्वस्थ थे। इस तरह बाथरूम में उनका बेहोश होना और फिर मौत, सब अचानक और चौंकाने वाला है।
बताया जा रहा है कि कल, 26 अप्रैल रविवार को हरमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी उनका बेटा बाहर है उनके आने के बाद ही हरमिंदर सिंह के अंतिम संस्कार की सारी क्रियाएं की जाएंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीलू कोहली फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड दोनों में अपनी एक्टिंग दिखा चुकीं हैं। फिल्म हिंदी मीडियम, हाउसफुल 2 के अलावा साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोगी’ में भी नजर आईं थी। इसके अलावा टीवी पर तो वो कई सीरियल में नजर आ ही चुकीं हैं।