newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Varun Dhawan Health: ‘गंभीर’ बीमारी से जूझ रहे हैं वरुण धवन, खुद को ठीक करने के लिए अब कर रहे हैं ये काम

Varun Dhawan Health: दरअसल, वरुण धवन (Varun Dhawan Health) इस वक्त एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने इसे लेकर खुद खुलासा किया था। अब एक्टर ने अपने हेल्थ का अपडेट दिया है और बताया है कि वो खुद को ठीक रखने के लिए किन चीजों का सहारा ले रहे हैं।

नई दिल्ली। वरुण धवन ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्होंने कम समय में लोगों के दिलों और इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बना ली है। स्टूडेंट ऑफ दी ईयर फिल्म से एक्टर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आई थी। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म को 10 साल हो चुके हैं और इन 10 सालों में वरुण धवन ने कई धमाकेदार फिल्में कर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। अगर आप भी इस एक्टर के फैन है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, वरुण धवन (Varun Dhawan Health) इस वक्त एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने इसे लेकर खुद खुलासा किया था। अब एक्टर ने अपने हेल्थ का अपडेट दिया है और बताया है कि वो खुद को ठीक रखने के लिए किन चीजों का सहारा ले रहे हैं।

Vestibular Hypofunction varun dhavan

इस बीमारी से जूझ रहे हैं वरुण धवन

वरुण धवन वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की एक रेयर बीमारी से जूझ रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान खुद एक्टर ने बताया था कि उनकी हालिया फिल्मों ‘जुग-जुग जियो’ के खराब प्रदर्शन को लेकर हुए तनाव के बाद उन्हें पता चला था कि वो वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक समस्या से जूझ रहे हैं। एक्टर ने आगे कहा था कि उनके लिए स्वास्थ्य प्राथमिकता है ऐसे में उन्होंने काम बंद कर सेहत पर पूरा फोकस करना जरूरी समझा। एक्टर ने जब इसके बारे में लोगों को बताया तो फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करने लगे। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें ये कह रहे हैं कि वो जल्द ही इससे निकल आएंगे। अब एक्टर ने भी फैंस को अपनी सेहत का अपडेट दिया है।

एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया है कि वो ठीक होकर वापस आने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। इस स्थिति से निकलने के लिए वो योग, स्विमिंग, फिजियो और लाइफस्टाइल में बदलाव कर रहे हैं जिससे उन्हें काफी राहत भी मिल रही है। एक्टर ने आगे फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है।


आपको बता दें, एक्टर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ की रिलीज को तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सैनन भी नजर आएंगी। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होने वाली है।