newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yami Gautam : Vikrant Massey को यामी के ब्राइडल लुक का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, Kangana का फूटा गुस्सा, बोलीं- कहां से निकला ये कॉकरोच

यामी गौतम (Yami Gautam) के को-एक्टर रहे विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक पर रिएक्ट किया था, जिसपर बवाल मच गया। इतना ही नहीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी उनको आड़े हाथों लिया।

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने हिमाचल प्रदेश में उरी के डायरेक्टर आद‍ित्य धर से प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। जिसके बाद से उनकी वेड‍िंग तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं। जैसे ही उनकी शादी की खबरें इंटरने पर वायरल होने लगी वैसे ही बधाईयों की बाढ़ आ गई थी। इसी दौरान यामी के को-एक्टर रहे विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने भी यामी के एक ब्राइडल लुक पर रिएक्ट किया, जिसपर बवाल मच गया। इतना ही नहीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी उनको आड़े हाथों लिया।

यामी ने अपने ब्राइडल लुक की तस्वीर रविवार को शेयर की। जिसमें वो लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने बड़ी नथ और हाथों में चुड़ा पहने वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर काफी सिलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में उनके को-स्टार रहे विक्रांत मैसी ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया। एक्टर ने लिखा, ‘शुद्ध और पव‍ित्र बिल्कुल राधे मां की तरह।’

yami gautam3

इसपर कंगना ने पलटवार करते हुए लिखा- ‘कहां से निकला ये कॉकरोच…लाओ मेरी चप्पल’। आपको बता दें कि राधे मां खुद को देवी का अवतार बताती हैं। वो दुल्हन की तरह ही लाल कपड़ों में हमेशा नजर आई हैं। यही वजह है कि जब यामी ने लाल जोड़े में अपना ब्राइडल लुक शेयर किया तो विक्रांत ने उन्हें राधे मां कहा था।

kangana post

इससे पहले कंगना ने यामी के ब्राइडल लुक पर कमेंट किया था। उन्होंने यागी की तारीफ कर लिखा था, ‘हिमाचली दुल्हन सबसे गॉर्ज‍ियस होती हैं, देवी की तरह दिखती हैं…’ आयुष्मान खुराना के कमेंट पर भी कंगना ने दो बातें कही थीं।