newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut: ‘डेटिंग की भीख मांग रहा था..’, कंगना ने ऋतिक के बाद लगाए रणबीर पर गंभीर आरोप!, कहा- शादी भी झूठी!

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने अब एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर पर संगीन आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने कहा कि रणबीर कपूर ने उनसे डेट करने की मिन्नतें मांगी थी। कंगना ने ये भी लिखा कि ये सुपरस्टार उनके साथ सीक्रेट रिलेशनशिप रखना चाहते हैं। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा!

नई दिल्ली। कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ सालों में कंगना ने अपनी फिल्मों से कम और विवादों से ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। अभी हाल ही में जब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज हुई तो कंगना ने इस फिल्म पर तंज कसते हुए अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसके बाद कंगना ने फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर और एक्टर रणवीर सिंह को भी अपने निशाने पर लिया। कंगना ने जहां ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को एक ‘डेली सोप’ बताकर करण को रिटायर होने की सलाह दी तो वहीं रणवीर सिंह को कार्टून तक कह डाला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना रनौत ने अब एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर पर संगीन आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने कहा कि रणबीर कपूर ने उनसे डेट करने की मिन्नतें मांगी थी। कंगना ने ये भी लिखा कि ये सुपरस्टार उनके साथ सीक्रेट रिलेशनशिप रखना चाहते हैं। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

रणबीर पर लगाए आरोप?

दरसअल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘एक और सुपरस्टार जिसको कि लोग एक वुमनाइजर के रूप में जानते हैं। वो एक दिन मेरे घर आया और मुझसे कहा कि मैं उसे डेट करूं। लेकिन उसके साथ मीटिंग बिल्कुल सीक्रेट रखूं। जब मैंने इस संदिग्ध व्यवहार की वजह पूछी तो उसने कहा कि वह एक ‘पापा की परी’ को डेट कर रहा है, जिसे वह प्यार नहीं करता था। मुझे यह मंजूर नहीं था और मैंने मना कर दिया। इसके बाद उसने अलग-अलग नंबरों से बात करना शुरू कर दिया। मैंने उसके सारे नंबर ब्लॉक किए। फिर मुझे लगा कि उसने मेरे सभी डिवाइस हैक कर लिए हैं।

यहां तक कि उसने यह भी कहा कि उसकी शादी फर्जी है और बच्चा फिल्म प्रमोट करने की एक ट्रिक है। मैं तो हैरान रह गई। यकीन ही नहीं हुआ कि कोई इतना गिरा हुआ कैसे हो सकता है। वो इंसान नहीं राक्षश है, इसीलिए मैंने उसको नष्ट करने की ठान ली है। यही श्री कृष्ण ने गीता में कहा है, धर्म का मुख्य उद्देश्य अधर्म को नष्ट करना है।’ आपको बता दें कि कंगना रनौत ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके इस पोस्ट को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।