newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kajol Troll on Twitter: होली पर वीडियो जारी कर ऐसा क्या कह बैठी काजोल, अब गुस्साए यूजर्स कर रहे जमकर ट्रोल, अजय देवगन की भी लग रही क्लास

Kajol Troll on Twitter: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दी। बॉलीवुड जगत ने भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी एक वीडियो शेयर कर लोगों को होली के त्योहार की बधाई दी।

नई दिल्ली। बीते दिन देशभर में रंगों का त्योहार यानी होली मनाई गई। सोशल मीडिया पर पूरे दिन होली से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी देखने को मिले। आम से लेकर खास सभी इस त्योहार के लिए एक दूसरे को बधाई देते हुए भी नजर आए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दी। बॉलीवुड जगत ने भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी एक वीडियो शेयर कर लोगों को होली के त्योहार की बधाई दी। काजोल ने अपने इस वीडियो में लोगों से पानी बचाने की अपील की लेकिन लगता है लोगों को उनकी ये सलाह पसंद नहीं आई। अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।

kajol devgan
इस वीडियो के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रही एक्ट्रेस के लिए एक यूजर ने लिखा, ‘काजोल जो होली पर पानी बचाने का ज्ञान दे रही हैं। पहले अपने पति को समझाएं जो कि ‘गुटखा’ का प्रचार करते हैं और लोग गुटखा खा कर फर्श पर और दीवार पर थूक देते हैं उसे साफ करने में बहुत पानी खर्च होता है’। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘इतना ही सेव वॉटर करना है तो आप हफ्ते में एक बार ही नहाया करो।’ कुछ यूजर्स तो ऐसे हैं जिन्होंने काजोल की फिल्मों के उन सीन को वायरल करना शुरू कर दिया जिसमें वो जमकर पानी बर्बाद करते देखी जा रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘पैसा मिलने पर पानी को पानी की तरह बहा देने वाली काजोल होली पर सेव वाटर का ज्ञान दे रही हैं।’

यहां देखें ट्विटर पर मिल रहे रिएक्शन