newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Real Name Of Kiara Advani: क्या हैं कियारा आडवाणी का असली नाम?, आखिर क्यों सलमान खान ने क्यों एक्ट्रेस को नाम बदलने की सलाह दी

Real Name Of Kiara Advani: आलिया आडवाणी, जिन्हें लोग कियारा आडवाणी के नाम से जानते है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। कियारा का असली नाम आलिया था लेकिन उन्होंने अपना नाम बदला। कियारा आडवाणी ने अपने नाम बदलने का फैसला सलमान खान के कहने पर लिया था उन्होंने कहा था कि आलिया भट्ट का नाम पहले से ही फेमस हैं।

नई दिल्ली। कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड का वो चमकता सितारा हैं जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता हैं। एक्ट्रेस आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने एक से बढ़कर फिल्में की हैं। एक्ट्रेस का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुम्बई में हुआ था। कियारा आडवाणी ने फिल्म कबीर सिंह में अपनी दमदार एक्टिंग से ऐसी पहचान बनाई कि लोग उन्हें उनके कैरेक्टर नेम प्रीति से बुलाने लगे। हालांकि, कियारा ने असल जिंदगी में भी अपना नाम बदला हैं और उन्होंने अपना असली नाम बदलकर कियारा रखा। एक्ट्रेस को नाम बदलने की सलाह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने दी थी। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस का असली नाम क्या हैं और उन्हें सलमान खान ने क्यों ऐसी सलाह दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी ने बदला अपना नाम

दरअसल, आलिया आडवाणी, जिन्हें लोग कियारा आडवाणी के नाम से जानते है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। कियारा का असली नाम आलिया था लेकिन उन्होंने अपना नाम बदला। कियारा आडवाणी ने अपने नाम बदलने का फैसला सलमान खान के कहने पर लिया था उन्होंने कहा था कि आलिया भट्ट का नाम पहले से ही फेमस हैं और एक ही नाम की दो अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में नहीं रह सकती इसलिए उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। हालांकि, भले ही एक्ट्रेस ने नाम सलमान खान के कहने पर बदला लेकिन कियारा नाम का चुनाव उन्होंने खुद किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा का वर्कफ्रंट

वहीं कियारा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री ने साल 2023 में अपने लव सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की हैं। दोनों ने एक साथ ‘शेरशाह’ फिल्म में काम किया हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काफी पसंद हैं। वहीं कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने फिल्म एमएस धोनी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में कियारा ने धोनी की वाइफ साक्षी का रोल अदा किया था। फिल्म में कियारा की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था।