777 Charlie Hindi Dubbed Ott Release Date: हिंदी में 777 चार्ली कब और किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी, ये इस साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से है

777 Charlie Hindi Dubbed Ott Release Date: हिंदी में 777 चार्ली कब और किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी, ये इस साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से है लेकिन हिंदी भाषा के दर्शक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज़ (777 Charlie Ott Release) का इंतजार कर रहे थे। यहां हम इस फिल्म की ओटीटी रिलीज़ (777 Charlie Ott Release Date) के बारे में ही बात करने वाले हैं।

Avatar Written by: September 27, 2022 5:05 pm

नई दिल्ली। 777 चार्ली (777 Charlie) इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ख्याति बटोरी है। इस फिल्म को जिसने भी देखा है उसने इसे पसंद किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) ने निभाई है। उनके काम और फिल्म की कहानी और निर्देशन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ये कन्नड़ा भाषा में बनी एक्शन (Action Movie) और रोमांच (Adventure Movie) से भरपूर कॉमेडी फिल्म (Comedy Movie) है। ये एक व्यक्ति और उसके कुत्ते के साथ के संबंधों की कहानी है। ये कहानी एक आदमी के अकेलेपन और एक कुत्ते की जिंदगी से जोड़ने वाली कहानी है। इस फिल्म को ज्यादातर दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म को जून के महीने में सिनेमाघर में रिलीज़ किया गया था। फिल्म रिलीज़ के कुछ दिन बाद ही फिल्म दर्शकों की पसंद बन गई। इस फिल्म को कन्नड़ा भाषा में तो पहले ही रिलीज़ कर दिया गया था। लेकिन हिंदी भाषा के दर्शक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज़ (777 Charlie Ott Release) का इंतजार कर रहे थे। यहां हम इस फिल्म की ओटीटी रिलीज़ (777 Charlie Ott Release Date) के बारे में ही बात करने वाले हैं।

ये फिल्म की कहानी एक ऐसी कहानी थी जिसने सभी के दिल को छुआ। इस फिल्म को जिसने भी देखा वो इस फिल्म से इमोशनल रूप से जुड़ गया। फिल्म को बेहद कम स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया। लेकिन दर्शकों की मांग के बाद, फिल्म की स्क्रीन बढ़ाई गयीं। जैसे जैसे फिल्म की स्क्रींनिंग बढ़ती गयीं वैसे ही इस फिल्म के कलेक्शन में भी काफी इजाफा हुआ। इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई करी है। 20 करोड़ रूपये में बनी फिल्म 100 करोड़ रूपये के बजट के ऊपर जल्द ही पहुंच गयी।

फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई वहीं क्रिटिक ने फिल्म को खूब सराहा है। ज्यादातर क्रिटिक ने इस फिल्म को 5 से 4 स्टार दिए हैं। इस फिल्म को क्रिटिक ने एक बेहद प्यारा इमोशनल ड्रामा बताया है। काफी समय से इस फिल्म का दर्शक इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है। लेकिन हिंदी ऑडियंस जो इस फिल्म का काफी लम्बे समय से इंतजार कर रही है। उसके लिए ये फिल्म अब तक रिलीज़ नहीं की गई है। लेकिन हिंदी भाषा के दर्शकों के लिए अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। क्योंकि 30 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म (777 Charlie On Ott Release Date) अमेज़ॉन प्राइम (Amazon Prime) पर ये फिल्म देखने को मिल जाएगी। ये खबर इस फिल्म के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।