मुंबई। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड और टीवी सितारों के घर बप्पा पधारें, जिसकी तस्वीरें सभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसी बीच इंडस्ट्री के नवाब सैफ अली खान ने भी अपने घर गणेश जी की स्थापना की और अपने परिवार संग पूजा की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सैफ और तैमूर बप्पा के आगे हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
करीना ने ये तस्वीरें अपनी इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें तीनों पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान तैमूर ने खींचा है। तस्वीरों में बाप्पा की मूर्ति भी नजर आ रही है। जिसमें सैफ और तैमूर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में करीना भी दोनों के साथ नजर आ रही हैं। करीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरी जिंदगी के प्यारों के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट कर रही हूं और टिम टिम के क्ले के छोटे से गणपति बेहद क्यूट हैं। हैप्पी गणेश चतुर्थी।’
अब सोशल मीडिया पर मुस्लिम यूजर सैफ और तैमूर को ट्रोल कर रहे हैं, जिसके पीछे कारण ये है कि सैफ और तैमूर भगवान गणेश के आगे हाथ जोड़ रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स उनकी पोस्ट कर ‘लानत है ऐसे मुसलमानों पर’ लिख रहे हैं।
Taimur cancelled ?? pic.twitter.com/hZFyOhiUG0
— Facts (@BefittingFacts) September 10, 2021
मोहम्मद अफताब आलम नाम के यूजर ने लिखा, ”लानत है, उस बच्चे का कोई कसूर नहीं है, उसे तो जैसी तालीम देंगे वो वैसा ही करेगा। लेकिन सैफ पर लानत है अल्लाह इन्हें हिदायत अता फरमाए आमीन सुम्मा आमीन।”
इस पर रिप्लाई देते हुए एक यूजर ने लिखा, “उसको अच्छा तालीम देकर तालिबान बना देना चाहिए?”
Laanat hai us bachche ka koi kusoor nahi use to jaisi ye taaleem denge wo waisa hi karega but saif par laanat hai
Allah inhe hidayat ata farmaye aameen summa aameen— Mohammad aftab alam ?? (@AftabAl79667292) September 10, 2021
Usko acha taaleem dekar tablian bana dena chahiye?
— KriRis (@KRIRIS3322) September 10, 2021