newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Saloni Daini: कहां हैं गंगूबाई बन छोटी उम्र में सबका दिल जीतने वाली सलोनी, ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख हिल जाएंगे आप

Saloni Daini: सलोनी दैनी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। लगभग रोजाना वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक बिकिनी में बीच किनारे तस्वीरें भी पोस्ट की थी, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लगी।

नई दिल्ली। ‘कॉमेडी सर्कस’ में गंगूबाई का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सलोनी इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं। सलोमी ने गंगूबाई बनकर अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीता था लेकिन अब उनके फैंस उनको मिस कर रहे हैं। अब सलोनी काफी बड़ी और ग्लैमरस हो गई है। पहली नजर में सलोनी को आपके लिए पहचान पाना भी मुश्किल हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि सलोनी कहा है और अब कितनी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।

saloni

बिकिनी पिक्स की है हाल ही में पोस्ट

सलोनी दैनी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। लगभग रोजाना वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक बिकिनी में बीच किनारे तस्वीरें भी पोस्ट की थी, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लगी। आप भी सलोनी का फिगर देख दांतो तले अंगुलियां चबा लेंगे। खुद सलोनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2020 में 23 किलो वजन कम किया था।

saloni1

उन्होंने बताया था कि कोविड के समय उन्होंने घर रहकर अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया था और वजन को कम किया था। उन्होंने बताया कि रेगुलर डाइट और एक्सरसाइज की वजह से ये पॉसिबल हो पाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saloni Daini (@salonidaini_)


फैट टू फिट हुईं सलोनी

बता दें कि सलोनी ने गंगूबाई बनकर कॉमेडी सर्कस के मंच से सबका दिल जीता था। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया लेकिन अचानक सलोनी ने छोटे पर्दे से दूरी बना ली, हालांकि अब भी वो टीवी स्टार्स से मिलती रहती हैं और उनके साथ सोशल मीडिया पर प्यारी -प्यारी फोटोज शेयर करती रहती हैं। गौरतलब है कि कई टीवी और फिल्मी स्टार्स ने फिल्मों में आने से पहले अपना वजन कम किया था। इस लिस्ट में सारा अली खान, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा,सोनाक्षी सिन्हा और भूमि पेडनेकर का नाम शामिल है।