newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Celebrities Instagram Post Fees: अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 2 से 3 करोड़ तक मोटी रकम वसूलते हैं आपके ये चहेते सितारे

Celebrities Instagram Post Fees: फिल्मों के अलावा भी इन सितारों के पास कमाई करने का और भी जरिया होता है। जहां से ये मोटी रकम छापते हैं। इसमें ऐसा ही एक जरिया इंस्टाग्राम है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्मी सितारे अपने इंस्टा पर एक प्रमोशनल पोस्ट करने के करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों में मोटी रकम वसूल कर यूं तो अक्सर ही लोगों को हैरान करते रहते हैं। एक फिल्म के लिए ये सितारें करोड़ों की रकम चार्ज करते हैं लेकिन फिल्मों के अलावा भी इन सितारों के पास कमाई करने का और भी जरिया होता है। जहां से ये मोटी रकम छापते हैं। इसमें ऐसा ही एक जरिया इंस्टाग्राम है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्मी सितारे अपने इंस्टा पर एक प्रमोशनल पोस्ट करने के करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। तो चलिए आज हम आपको सिनेमा जगत के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के करोड़ो रूपये तक ले लेते हैं।

समांथा रुथ प्रभु

साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस समांथा को इंस्टाग्राम पर 23.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो समांथा एक प्रमोशनल पोस्ट करने के लिए ब्रांड से 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखरने वाली प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर भी काफी क्रेज़ है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 79.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रियंका किसी ब्रांड के लिए पोस्ट करने के लगभग 1.80 करोड़ की फीस वसूलती हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट को 66.3 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक प्रमोशनल पोस्ट करने के लिए आलिया भट्ट एक करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

अक्षय कुमार

सोशल मीडिया पोस्ट के लिए करोड़ों की फीस लेने की लिस्ट में अक्षय कुमार भी शामिल हैं। अक्षय भी एक पोस्ट के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की मोटी रकम लेते हैं। अक्षय के इंस्टाग्राम पर 62.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान को इंस्टाग्राम पर 29.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। किंग खान शाहरुख इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 80 लाख से एक करोड़ रुपये की बीच की फीस वसूलते हैं।