नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 11,067 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 94 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। पिछले 2 हफ्तों से देश में रोजाना 15 हजार से कम मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा भी एक महीने से 200 से नीचे रहा है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,067 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,08,58,371 हो गई है। वहीं 94 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,55,252 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 1,41,511 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,05,61,608 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 11,067 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,58,371 हुई। 94 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,252 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,41,511 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,05,61,608 है। pic.twitter.com/tX60rEVN3b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,33,24,655 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,36,903 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,33,24,655 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,36,903 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/IWiZIAiGFU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2021
बता दें कि कोविशिल्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है और अब तक 66,11,561 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण भारत में किया जा रहा है।