Uttarakhand: चमोली में दर्दनाक हादसा, 12 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM धामी ने जताया दुख

उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बचाने की दिशा में जीजान लगा दिया जाए। बता दें कि मरने वालों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।

सचिन कुमार Written by: November 18, 2022 8:04 pm

नई दिल्ली। उत्तराखंड के जोशीमठ में सड़क हादसे का शिकार होने पर 12 लोग मौत के गाल में समा गए। तीन के घायल होने की खबर है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फंसे लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है। उधर, इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने जोशीमठ के जिलाधिकारी से फोन पर बात भी की है।

उत्तराखंड के जोशीमठ में सड़क हादसा- India TV Hindi News

उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बचाने की दिशा में जीजान लगा दिया जाए। बता दें कि मरने वालों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।

Uttarakhand: चमोली में 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 2 महिलाओं समेत 12 की मौत

इसके अलावा तीन लोगों के घायल होने की भी खबर प्रकाश में आई है। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी ने जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर अपना संतुलन खो दिया था। जिसके बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे की खबर के बाद इलाके में हाहाकार मच गया। उधर, मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ध्यान रहे कि उत्तराखंड में उबड़ खाबड़ सकड़ की वजह से कई बार वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं।