newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Update in India: फिर टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 1,26,789 नए मामले

Corona Update in India:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,26,789 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। वहीं 685 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,66,862 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 9,10,319 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,18,51,393 है।

नई दिल्ली। गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों ने भारत में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में 1,26,789 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 685 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,26,789 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। वहीं 685 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,66,862 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 9,10,319 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,18,51,393 है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार 07 अप्रैल तक 25,26,77,379 कोरोना टेस्ट किए जा चुके थे, इसमें से 12,37,781 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया। बता दें कि 16 जनवरी को शुरू हुए सामूहिक टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक 9,01,98,673 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 59,907 दैनिक मामले और 322 मौतें दर्ज हुईं हैं। नए मामलों में से पुणे में सबसे ज्यादा 11,023 मामले सामने आए हैं। इसके बाद मुंबई में 10,428 मामले दर्ज हुए हैं। देश में 5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में 31,73,261, केरल में 11,44,594, कर्नाटक में 10,33,560, आंध्र प्रदेश में 9,10,943 और तमिलनाडु में 9,07,124 मामले दर्ज हो चुके हैं।