Connect with us

देश

!4 Dead In Dhanbad Fire: झारखंड के धनबाद में शादी की खुशियों पर आग का तांडव, 10 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 14 की मौत

झारखंड के धनबाद में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। जोड़ाफाटक इलाके में आशीर्वाद टावर नाम के अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। आग से कोहराम मच गया। आग को दमकल की 12 गाड़ियों की मदद से 5 घंटे में बुझाया जा सका। उस वक्त तक 14 लोगों की मौत हो चुकी थी। 17 इस अग्निकांड में झुलसे हैं।

Published

dhanbad fire 1

धनबाद। झारखंड के धनबाद में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। यहां जोड़ाफाटक इलाके में आशीर्वाद टावर नाम के अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। आग से कोहराम मच गया। इस आग को दमकल की 12 गाड़ियों की मदद से 5 घंटे में बुझाया जा सका। उस वक्त तक 14 लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में 10 महिलाएं, 3 बच्चे और एक पुरुष हैं। आग से 17 लोग बुरी तरह झुलसे हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुबोध श्रीवास्तव नाम के शख्स की बेटी की शादी थी। उसी में तमाम लोग अपार्टमेंट आए थे। तभी वहां आग भड़क उठी।

dhanbad fire 2

आग भड़की, तो अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से लोग निकल नहीं सके। उनको लपटों ने चारों तरफ से घेर लिया। लोग आग से झुलसने लगे और खुद को बचाने के लिए फर्श और सीढ़ी पर लुढ़कने लगे। आग की जानकारी मिलने पर बैंक मोड़ थाने के प्रभारी पीके सिंह पहुंचे। वो भीतर गए और लोगों को बचाने की कोसिश की। इसमें वो भी काफी झुलसे हैं। इस अग्निकांड की जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी झुलसे लोगों का इलाज धनबाद के ही पाटलीपुत्र नर्सिंग होम में चल रहा है। खास बात ये है कि बीते शुक्रवार को ही घटनास्थल से कुछ दूर स्थित हाजरा हॉस्पिटल में भी आग लगी थी। जिसमें 5 लोगों की जान गई थी।

hemant soren tweet

धनबाद में हुए अग्निकांड पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मामले पर उनकी नजर है। उन्होंने 14 लोगों की मौत को बहुत दुखदायी बताया है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि झुलसे लोगों के बेहतर इलाज के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द से जल्द इलाज किया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने हालांकि घटना से पीड़ितों को मुआवजा देने की कोई बात अभी नहीं की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement