
नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस झड़प में 40 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए थे। बीते दिन हिंसा से जुड़े 40 उपद्रवियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक की गई थी। जिसके बाद पत्थरबाजी करने वालों में से एक नाबालिग सल्लू ने खुद पुलिस थाने में जाकर सरेंडर करने पहुंचा। इसके अलावा 12 लोगों को भी मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को पुलिस धर दबोच चुकी है। इसके अलावा हाशमी के व्हाट्सएप चैट से हिंसा को लेकर कई अहम खुलासे भी हो रहे है। जिससे ये पुख्ता हो रहा है कि कानपुर में हिंसा को व्यापक करने के प्रयास किए गए थे। इसी बीच कानपुर हिंसा पर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी सरकार ने कानपुर हिंसा मामले में सख्त एक्शन लिया है। इसके साथ ही यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
कानपुर हिंसा के पांचवें दिन डीएम नेहा शर्मा पर गाज गिरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा शर्मा का तबादला कर दिया गया है। नेहा शर्मा को निदेशक, स्थानीय निकाय का जिम्मा सौंपा गया है। खबर है कि यूपी में 21 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिया गया हैं। इसके अलावा लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश को सचिव अवस्थापना एंव औद्योगिक विकास भेजा गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें गोरखपुर जिलाधिकारी भी बनाया गया है।
यहां देखे लिस्ट-