
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का आज खास दिन है। आज 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के सत्ता में रहते हुए 21 वर्ष पूरे हो गए हैं। 21 साल पहले इसी तारीख को प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। गुजरात में मेहसाणा जिले के वडनगर में 17 सितम्बर 1950 को जन्मे मोदी आज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। दुनियाभर में पीएम मोदी के चाहने वाले हैं जो इस खास मौके पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
21 साल पहले 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ से साथ पीएम मोदी के सियासी सफर की शुरुआत हुई थी। सीएम पद की शपथ लेने के दौरान पीएम मोदी 51 साल के थे। गुजरात में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वो 12 सालों तक सीएम पद पर विराजमान रहे। इसके बाद साल 2014 में मोदी केंद्र की सत्ता में बहुमत वाली सरकार लाए जो 2019 में भी भी खुद को सत्ता पर बरकरार रखने में कामयाब हुई। देश के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी को 8 साल से ज्यादा का वक्त गुजर गया है। इतने सालों में पीएम मोदी कई देशों का दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी ने दुनिया के बीच भारत को उस स्थान पर ला दिया है। जहां सभी देश भारत के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्ते बनाने के लिए अग्रसर है। दुनिया में भारत की पहचान अब विकासशील देशों में की जाती है।
There comes moment in history, which end up rewriting history!
This moment- 21 years ago-is one such moment as it laid foundation of transformation of India.
It was on this day, PM @narendramodi took oath as CM of Gujarat- an oath that he has kept, in both letter & spirit. pic.twitter.com/6TDYulYL7L
— Alok Bhatt (@alok_bhatt) October 7, 2022
नरेंद्र मोदी इस वक्त देश के प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हैं। इस पद पर उन्हें बने हुए 8 साल से अधिक समय हो चुका है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी द्वारा ऐसे कई कदम उठाए गए जो पिछली सरकारों द्वारा सोचे भी नहीं जा सकते थे। अपने हर कदम को पीएम मोदी इस तरह से अमल में लाते कि उनके विरोधी भी उनके इस अंदाज पर मोहित हो जाते।
बार बार मोदी सरकार
— Hindesh Singh (@SinghHindesh) October 7, 2022
सबसे ज्यादा समय तक PM रहने वाले चौथे व्यक्ति हैं मोदी
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 8 साल कुछ महीने का वक्त हो चुका है। इसी के साथ ही उन्होंने केंद्र में रहते हुए 100 महीने से ज्यादा का वक्त गुजार लिया हैलेकिन उनसे पहले कई ऐसे लोग रहें हैं जिन्होंने उनसे ज्यादा इस पद पर समय बितायाहै। इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो 15 अगस्त, 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने थे। पंडित नेहरूइस पद पर 1964 तक रहे थे। इस तरह से देखा जाए तो उन्होंने इस पद पर 16 वर्ष 286दिन तक काबिज रहे। पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी 15 वर्ष 350 दिनों तकइस पद रहीं। पहले 1967 से लेकर 1977 और फिर 1980 से लेकर 1984 तक, चार बार कार्यकालोंमें रहकर इंदिरा गांधी ने दूसरे सबसे लंबे शासक का रिकॉर्ड भी अपने दर्ज कराया था।इसके बाद डॉ. मनमोहन सिंह का नंबर आता है जो कि दो कार्यकाल में (वर्ष 2004 से2014 तक) कुल 10 वर्ष 4 दिनों तक देश के प्रधानमंत्री रहें हैं। इन लोगों के बाददेश के वर्तमान नरेंद्र मोदी आते हैं जो फिलहाल बीते 8 सालों से देश के पीएम पद परहैं।