newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: देश में कोरोना के 2,451 नए मामले, 54 मरीजों की मौत, एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ी

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,589 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद कुल रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,16,068 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है। देशभर में कुल 4,48,939 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कोरोना टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 83.38 करोड़ हो गई है।

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,451 नए मामले सामने आए, जो बीते दिन दर्ज किए गए कोरोना मामलों में मामूली वृद्धि है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। देशभर में एक दिन में कोरोना से 54 लोगों की मौत हुई है, जिससे मौतों की संख्या बढ़कर 522,116 हो गई है। भारत में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 14,241 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है।

corona

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,589 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद कुल रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,16,068 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है। देशभर में कुल 4,48,939 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कोरोना टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 83.38 करोड़ हो गई है। जहां, वीकली पॉजिटिवटी रेट 0.47 प्रतिशत है, वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.55 प्रतिशत है।

भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शुक्रवार की सुबह तक 187.26 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,29,29,662 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

corona virus