newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यूपी: एटा में दर्दनाक घटना, एक ही मकान से मिले 5 लोगों के शव

बता दें कि घटना थाना कोतवाली नगर के श्रंगार नगर कालोनी की है। जहां  रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर में 2 मासूम बच्चों सहित 5 लोगों के शव घर में मिले है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव घर पर मिले। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बंद मकान में मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर शव निकाला है। वहीं फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की आशंका की तरफ जांच की जा रही है।

Etah

बता दें कि घटना थाना कोतवाली नगर के श्रंगार नगर कालोनी की है। जहां  रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर में 2 मासूम बच्चों सहित 5 लोगों के शव घर में मिले है। एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिला है। मृतकों में (78) वर्षीय राजेश्वर प्रसाद पचौरी स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड व उनकी पुत्र वधु (35) दिव्या पचौरी व मृतक दिव्या की बहन (24) वर्षीय बुलबुल, व (10) वर्षीय आयुष बेटा व दूसरा बेटा (01) साल का है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है और सभी लोग अपने घरों में कैद हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।