newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कानपुर : सरकारी शेल्टर होम में 57 लड़कियां पायी गईं कोरोना पॉजिटिव, जिनमें 7 गर्भवती

कानपुर से एक चौकने वाला मामला सामने आया है। वहां के राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं। संक्रमित बालिकाओं को इलाज के लिए रामा मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में रखा गया है।

कानपुर। कानपुर से एक चौकने वाला मामला सामने आया है। वहां के राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं। संक्रमित बालिकाओं को इलाज के लिए रामा मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में रखा गया है। जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि जांच में 7 बालिकाएं गर्भवती पाई गई हैं। इनमें 5 कोरोना संक्रमित हैं। दो कोरोना नेगेटिव हैं।

कोरोना के साथ बालिकाओं के गर्भवती होने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। राजकीय बालिका संरक्षण गृह प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन सभी गर्भवती बालिकाओं को जज्चा-बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका गृह को सील कर दिया गया है। हालांकि, जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि शेल्टर होम आने से पहले ही ये सातों बालिकाएं गर्भवती थीं।

corona logo

वहीं डॉक्टरों ने गर्भवती किशोरियों की बैक हिस्ट्री को समझने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया है। सभी बालिकाओं को सरकारी मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने मामले का संज्ञान लिया है। एसएसपी ने कहा कि शेल्टर होम सील होने के चलते सभी डॉक्युमेंट्स उपलब्ध नहीं हैं। जल्द ही इस मामले में ब्रीफ किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक शेल्टर होम में रहने वाली अधिकतर बालिकाएं पाक्सो एक्ट के तहत यहां हैं।

Yogi adityanath
सीएम योगी ने की डीएम से बात

शेल्टर होम में दो 17 साल की बच्चियों के गर्भवती पाए महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर का कहना है कि इस पूरे मामले को सीएम ने संज्ञान में लिया है। सीएम ने कानपुर डीएम से बात की है।