
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिती बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1,260 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है। नई मौतों के साथ देश भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,264 हो गई है। निरंतर गिरावट के बीच, भारत के सक्रिय मामले घटकर 13,445 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.03 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में कुल 1,404 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वालों की कुल संख्या 4,24,92,326 हो गई है। देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 5,28,021 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल मिलाकर 79.02 करोड़ हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 1,260 नए मामले सामने आए, 1,404 लोग डिस्चार्ज हुए और 83 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 4,30,27,035
सक्रिय मामले: 13,445
कुल रिकवरी: 4,24,92,326
कुल मौतें: 5,21,264
कुल वैक्सीनेशन: 1,84,52,44,856 pic.twitter.com/hIT6LabBZR— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2022
शनिवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 184.52 करोड़ से अधिक हो गया। यह 2,20,93,346 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया था। 1.81 करोड़ से अधिक किशोरों को 12 से 14 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 185.21 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 15.66 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है: स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2022