
नई दिल्ली। 2023-24 के लिए बजट पेश होने के लिए तैयार है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala sitharaman) 1 फरवरी 2023 को बजट पेश करेंगी। लोकसभा और राज्यसभा में नई राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के अभिभाषण के बाद इस बजट सत्र को शुरू किया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू का देश के सर्वोच्च पद पर यानी राष्ट्रपति पद पर विराजमान होने के बाद ये पहला भाषण होगा। इसके बाद ही बजट सत्र (Budget) की शुरुआत होगी जो कि 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र को लेकर आम से खास सभी लोगों के मन में सवाल हैं।
पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को इस बजट सत्र में क्या राहत मिलेगी इसे लेकर तो जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन इस बजट सत्र के पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी बात कही है जिसे लेकर माना जा रहा है कि ये बजट सत्र आम आदमी के लिए राहत वाला रहेगा।
Delhi| I belong to middle class & identify myself as middle class so I can understand them. Modi govt has not levied any new tax on middle class in any budget so far. No tax levied on people who earn salary up to Rs 5 Lakhs: Nirmala Sitharaman, Finance Minister (15/01) pic.twitter.com/SGu8KF1uW4
— ANI (@ANI) January 16, 2023
बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को आरएसएस (RSS) के मुखपत्र पांचजन्य द्वारा आयोजित एक समारोह में पहुंची थी। यहां उन्होंने कहा कि वो खुद मध्यम वर्ग से आती हैं ऐसे में मध्यम वर्ग के लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है ये वो भलि-भांति समझती हैं। इसके आगे वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने पहले भी इस वर्ग के लोगों के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी।
“I Belong To Middle Class, Know Issues”: Finance Minister Ahead Of Budget https://t.co/lvPWiUSb0t pic.twitter.com/dNhXf4XaTf
— NDTV (@ndtv) January 16, 2023
फिलहाल सरकार की तरफ से कोई नया कर नहीं लगाया गया है साथ ही 5 लाख तक की आय भी कर मुक्त है। अब वित्त मंत्री के इस बयान के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि अगले महीने फरवरी में पेश होने जा रहा बजट सत्र (Budget 2023) आम लोगों के लिए राहत भरा रह सकता है…