newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand bypoll: CM तीरथ रावत के खिलाफ AAP ने कर्नल अजय कोठियाल पर लगाया दांव

Uttarakhand: पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान करने के साथ ही सीएम तीरथ सिंह रावत पर भी निशाना साधा। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री बनने के 6 महीने बाद भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। याद हो कि मार्च में ही भारतीय जनता पार्टी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री का पदभार दिया है

tirath singh .

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सेना से रिटायर कर्नल अजय कोठियाल पर दांव लगाया है जो कि ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) को टक्कर देंगे। बता दें, गंगोत्री विधानसभा पर होने जा रहे उप चुनाव को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने इसकी घोषणा करते हुए ऐलान किया की रिटायर कर्नल अजय कोठियाल उप चुनाव में तीरथ सिंह रावत के खिलाफ AAP प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा भरेंगे।

मुख्यमंत्री रावत पर साधा निशाना

पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान करने के साथ ही सीएम तीरथ सिंह रावत पर भी निशाना साधा। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री बनने के 6 महीने बाद भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। याद हो कि मार्च में ही भारतीय जनता पार्टी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री का पदभार दिया है। वहीं अब इस पद पर अपना कब्जा बनाए रखने के लिए तीरथ सिंह रावत को विधायक का चुनाव में परचम लहराना होगा और उसी के लिए यह उप चुनाव होना है।

Tirath Singh

यहां आपको बता दें कि उप चुनाव के अलावा अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी होना है। आम आदमी पार्टी की तरफ से पहले ही इसे लेकर ऐलान किया जा चुका है कि वो अपने दम पर राज्य की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि आमतौर पर तो हर बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिलती है तो वहीं कुछ सीटें ऐसी भी हैं जहां सपा-बसपा आमने सामने होती है लेकिन देखना अब ये होगा कि क्या आप उत्तराखंड में अपनी पार्टी के लिए जमीन पक्की कर पाती है या नहीं।

सीएम केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, आपने फ़ौज में अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ़ करनी है।