newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat Election Result 2022: गुजरात में AAP का हुआ बुरा हाल, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Gujarat Election Result 2022: यूजर्स गुजरात और हिमाचल के आए रुझानों को लेकर सियासी दलों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे है। इसके अलावा यूजर्स केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी ट्रोल कर रहे है। ज्यादातर यूजर्स आम आदमी पार्टी की खिंचाई कर रहे है। 

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज सामने आ रहे है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ती जा रही है। भाजपा गुजरात में इतिहास रचने के करीब है, भाजपा राज्य में सातवीं बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें मिलते दिख रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी का गुजरात में अब तक का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कांग्रेस को रुझानों में 19 सीटें मिल रही है, जबकि पहली बार गुजरात के चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी को 5 सीट मिलते दिख रही है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं पहाड़ी राज्य में केजरीवाल की पार्टी खाता खोलने में कामयाब होते नहीं दिख रही है।

वहीं चुनाव नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे है। दोनों राज्यों में अभी तक आए रुझानों पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और खूब मीम्स भी साझा कर रहे हैं। यूजर्स गुजरात और हिमाचल के आए रुझानों को लेकर सियासी दलों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे है। इसके अलावा यूजर्स केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी ट्रोल कर रहे है। ज्यादातर यूजर्स आम आदमी पार्टी की खिंचाई कर रहे है।

arvind kejriwal

लोगों की प्रतिक्रिया-