newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gurmeet Ram Rahim : क्या हनीप्रीत बनेगी अब गुरमीत राम रहीम की उत्तराधिकारी ? डेरा सच्चा सौदा के कागजों के अनुसार मिल सकती है गद्दी

Gurmeet Ram Rahim : गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के बाद ही लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं और ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि हनीप्रीत को डेरा सच्चा सौदा की गद्दी का अगला वारिस घोषित किया जा सकता है। इस डेरे में अपने शिष्य को गद्दी सौंपने की परंपरा है

नई दिल्ली। चुनाव आयोग जल्द ही हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने जा रहा है। इससे ठीक पहले हिमाचल प्रदेश और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पैरोल पर बाहर आ जाने से सियासत गरमा गई है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को और आदमपुर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव है। गुरमीत राम रहीम को जैसे ही पैरोल मिली वो उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में पहुंच गए। राम रहीम ने अपनी दो मिनट 12 सेकेंड की वीडियो में चुनावी संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जैसा आदेश मिले, वैसा किया जाए, मनमर्जी ठीक नहीं होती

Baba Ram Rahimआपको बता दें डेरा सच्चा सौदे की राजनीतिक विंग किसी भी चुनाव में फैसला लेती है और अपने समर्थकों के जरिए उस फैसले को अंदर ही अंदर प्रसारित करवाती है। डेरा प्रमुख के हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में काफी अनुयायी हैं। लाखों की संख्या में गुरमीत राम रहीम के भक्त दुनिया भर में फैले हुए हैं।


गुरमीत राम रहीम की शिष्या हनीप्रीत को मिल सकती है डेरे की गद्दी

गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के बाद ही लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं और ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि हनीप्रीत को डेरा सच्चा सौदा की गद्दी का अगला वारिस घोषित किया जा सकता है। इस डेरे में अपने शिष्य को गद्दी सौंपने की परंपरा है। डेरा प्रमुख चूंकि अभी कई साल जेल में रहेगा, इसलिए डेरे की व्यवस्थाओं व कार्यक्रमों को चलाने के लिए गद्दी का संचालन जरूरी है। राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति एवं रणजीत हत्याकांड में कैद की सजा काट रहा