
नई दिल्ली। छात्रों के लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई बोर्ड ने आज दसवीं टर्म 2 की फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। सीबीएसई 10वीं 2022 की परीक्षा में एमटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के मयंक यादव ने 100 फीसदी अंकों के साथ पूरे देश में टॉप किया है। 10वीं 2022 की परीक्षा में कुल 94.40 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 12वीं के बाद अब दसवीं बोर्ड की परीक्षा में भी लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जहां 93.80 फीसदी लड़के उतीर्ण हुए तो वहीं लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 93.80 फीसदी रहा। दसवीं की परीक्षा में ट्रांसजेंडर छात्रों की सफलता का प्रतिशत 90 फीसदी रहा।
एक लाख से ज्यादा छात्रों की आई कंपार्टमेंट
सीबीएसई 10वीं 2022 की परीक्षा में कुल 94.40% छात्रों ने सफलता हासिल की हैं। वहीं 12वीं बोर्ड में छात्रों की सफलता का ये प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा। अगर कम्पार्टमेंट की बात की जाए तो इस साल एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की कम्पार्टमेंट आई है। ये आंकड़ा परीक्षा में बैठे कुल छात्रों का 5.14% है।
ऐसा रहा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के परिणाम में एक बार फिर बेटियों का बोलबाला रहा। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। तान्या बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। परीक्षा में जहां 91.25% लड़के उतीर्ण हुए तो वहीं 94.54 % लड़कियों ने सफलता का परचम लहराया। सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट अब आप results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप सीबीएसई 12वीं का परिणाम उमंग एप पर भी जा कर चेक कर सकते हैं।