newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: BJP के बाद अब दिल्ली पुलिस के निशाने पर आए राहुल गांधी, नोटिस जारी कर मांगा इस मामले में जवाब

Rahul Gandhi: संसद में विपक्ष सच्चाई न बोल दे इसके लिए हमारे माइकों को ही बंद कर दिया जाता है। विदेशी धरती पर दिए गए इन बयानों को लेकर पहले से ही राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर बनी हुई थी कि अब दिल्ली पुलिस भी मैदान में उतर आई है। दिल्ली पुलिस ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त अपने लंदन में दिए गए बयानों को लेकर विवादों में फंसे हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों यात्रा को खत्म कर लंदन पहुंचे थे। यहां राहुल गांधी ने कई बयान दिए। राहुल गांधी ने लंदन की धरती से भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भारत की ताकतों को निजी हाथों में सौंपे जाने का आरोप लगाया और कहा कि उनका फोन भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर कई तीखे हमले किए और कहा कि भाजपा सरकार अपनी ताकत से विपक्ष की आवाज को दवा रही है। संसद में विपक्ष सच्चाई न बोल दे इसके लिए हमारे माइकों को ही बंद कर दिया जाता है। विदेशी धरती पर दिए गए इन बयानों को लेकर पहले से ही राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर बनी हुई थी कि अब दिल्ली पुलिस भी मैदान में उतर आई है। दिल्ली पुलिस ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला…

Rahul Gandhi

क्यों जारी हुआ है राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस 

दिल्ली पुलिस ने ये नोटिस राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ जारी किया है जो उन्होंने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान दिया था। जनवरी 2023, श्रीनगर में राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान कहा था कि, ‘कुछ पीड़िताएं उनके पास हुई थी। उन पीड़िताओं का कहना था कि उनके साथ गलत (रेप) हुआ है। जब मैंने उन्हें कहा कि क्या हम इसके लिए पुलिस के पास जाएं तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि इससे उनकी बदनामी हो जाएगी’। अब राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है और पूछा है कि कौन वो पीड़ित महिलाएं थी उसकी जानकारी दें। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने ये भी कहा है कि उन्होंने कांग्रेस नेता को कई सवालों की लिस्ट भेजी है जिसका उन्हें जवाब देना है।

नोटिस को लेकर क्या बोली कांग्रेस पार्टी

दिल्ली पुलिस द्वारा नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट भी सामने आने लगी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक ट्वीट कर नोटिस को लेकर कहा गया है,’नोटिस ये दिखाता है कि राहुल गांधी द्वारा हिंडनबर्ग और अडानी मामले में आवाज उठाए जाने से सरकार डर गई है। सरकार का डर ही है जो अब नोटिस के रूप में उनकी बौखलाहट को दिखा रहा है’। इधर जारी हुए नोटिस को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि वो सही समय पर इसका जवाब देगी।