
नई दिल्ली। 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ। भगवान राम अब टाट से मंदिर में लौट गए। राम भक्तों की खोई हुई अस्मिता उन्हें आज मिल गई। जिसे लेकर राम भक्तों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर पूरा देश राममय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम गणमान्यों की उपस्थिति में विधिवत मंत्रोच्चार के अनरूप भगवान राम के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम में सभी दिग्गजों से मुलाकात की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा और पूजा अर्चना करने के बाद अपने आवास पर रामज्योति मनाई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है। इस रामज्योति के जरिए प्रधानमंत्री ने अंधकार को मिटाने का संदेश दिया है।
रामज्योति! #RamJyoti pic.twitter.com/DTxg2QquTT
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, रामज्योति। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी दीया जलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस खास मौके पर पीएम मोदी ने सभी लोगों से अपन घर में दीया जलाने का आग्रह किया है। बता दें कि बीते दिनों ही एक कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में पीएम मोदी ने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीवाली मनाने का अनुरोध किया था। वहीं, अभी कई लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अपने घरों में दीया जला रहे हैं, जिसकी तस्वीरें वो अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर भी साझा कर रहे हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने अपने घर पर मनाई ‘रामज्योति’, सामने आया Video pic.twitter.com/c8zpS82aic
— Newsroompost (@NewsroomPostCom) January 22, 2024
वहीं, प्रधानमंत्री के अलावा कई अन्य राजनेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद अपने आवास पर रामज्योति का उत्सव मनाया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने आवास पर रामज्योति जलाई।
#WATCH दिल्ली: राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ दीए जलाए। pic.twitter.com/d9Sz5pQS6x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
इसके अलावा तिरुवनंतपुरम में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में भी दीपोत्सव मनाया गया। इसके अलावा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद हर की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाया गया।
#WATCH केरल: अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद तिरुवनंतपुरम में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। pic.twitter.com/stQQCpxAjU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद हर की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाया गया। pic.twitter.com/k7m7oPmNEV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
वहीं, बिहार में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद राम भक्तों आतिशबाजी की। अपने हर्ष को व्यक्त करने के लिए राम भक्तों ने पटाखे फोड़े।
#WATCH बिहार: राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद पटना के डाक बंगला में दीपोत्सव मनाया गया, इस दौरान आतिशबाज़ी भी की गई। pic.twitter.com/t0PlRR3Jac
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
#WATCH अयोध्या: रामलला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के बाद राम मंदिर में लेजर और लाइट शो किया गया।। pic.twitter.com/gSY86RLdZx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
गुजरात के मंदिरों में भी रामभक्तों ने दीया जलाकर अपना हर्ष व्यक्त किया।
#WATCH गुजरात: राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद अहमदाबाद में एसजीवीपी गुरुकुल में दीपोत्सव मनाया गया। pic.twitter.com/HfOlr3Bs3M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
#WATCH बिहार: राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद पटना के डाक बंगला में दीपोत्सव और उत्सव मनाया गया। pic.twitter.com/gkuuygw66s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024