
नई दिल्ली। गुजरात दंगे पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री ”India: The Modi Question” स्क्रीनिंग को लेकर लगातार घमासान मचा हुआ है। भारत सरकार ने इस प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री को स्क्रीनिंग पर बैन लगा रखी है। लेकिन इसके बावजूद भी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार की जा रही है। हैदराबाद की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बाद मंगलवार को जेएनयू में जमकर बवाल देखने को मिला।वहीं जेएनयू विवाद के बीच अब कोलकाता में भी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की तैयारी की खबर सामने आ रही है। यहां प्रेसिडेन्सी यूनिवर्सिटी में 27 जनवरी और 1 फरवरी को विवादित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की ओपन स्क्रीनिंग का प्लान किया गया है। बताया जा रहा है कि वामपंथी छात्र संगठन SFI की तरफ से इस डॉक्यूमेंट्री की ओपन स्क्रीनिंग की जाएगी।
JNU Students start watching the BBC Documentary India: The Modi question on their mobile phones, Laptops After the University cut off the electricity inside the Campus to stop a screening of the documentary.#BBCDocumentary pic.twitter.com/huJLXKq5wu
— Akshay Dongare (@AkshayDongare_) January 24, 2023
बता दें कि मंगलवार को जेएनयू में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। देर रात को जेएनयू कैंपस में दंगल देखने को मिला। दरअसल हुआ यूं कि डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से पहले कैंपस की बिजली काट दी गई। इसके बाद जब छात्र डॉक्यूमेंट्री को मोबाइल पर देखने लगे। तो किसी ने अचानक से पथरबाजी कर दी। इतना ही नहीं मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने वसंतकुंज थाने तक मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन भी किया।
जेएनयू में डॉक्यूमेंट्री पर दंगल।
जेएनयू विवाद के बीच कोलकाता में स्क्रीनिंग की तैयारी
ज्यादा जानकारी दे रहे हैं आजतक संवाददाता @RittickMondal #AajSubah| @ARPITAARYA pic.twitter.com/SS1GBvr9o0— AajTak (@aajtak) January 25, 2023
वहीं आज जेएनयू छात्र संघ प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार, इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और तफ्तीश शुरू कर दी है।
ये JNU छात्र संघ प्रेसिडेंट
Aisha Ghosh हैं
गुजरात दंगों पर BBC की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए QR कोड बांट रही हैं
डॉक्यूमेंट्री में mu सलमान विक्टिम, हिंदू विलेन और मोदी गैंग लीडर हैं.
BBC की नजर में गोधरा के विक्टिम भी विलेन हैं!#JNUCampus#BBCDocumentary pic.twitter.com/H13o2YVNpe— Mukesh Kumar (@mukeshkrd) January 25, 2023