newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

केरल में एयर इंडिया का विमान क्रैश, पाक पीएम इमरान खान ने ट्वीट में लिखी ये बात

शाम के समय दुबई से रवाना हुआ यह विमान लैंडिंग के समय बारिश के कारण रनवे पर फिसल गया। इस विमान में सवार सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है।

नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया का विमान क्रैश होने से अबतक 18 लोगों की जान गई है। इसमें दो पायलट भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण रनवे पर विमान दुर्घटनाग्रसत हो गया। इस विमान में 184 यात्रियों समेत कुल 190 लोग सवार थे। इस हादस में पर कई देशों के प्रमुखों ने अपनी संवेदनाएं जताई हैं और गहरा दुख प्रकट किया है।

Kerala Air India

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों और दोस्तों के प्रति शोक प्रकट किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। भारत में अमेरिकी दूत केन जस्टर ने भी ट्वीट कर इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया।

US air india viman

वहीं एयर इंडिया का विमान क्रैश होने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। इमरान खान ने ट्वीट कर कहा है कि भारत के केरल राज्य में विमान हादसे में कई लोगों की जान जाने की खबर से दुख हुआ। इस कठिन समय में मृतकों के परिवार को अल्लाह ताकत दें।

imran khan air india

इस विमान हादसे को लेकर पड़ोसी देश चीन ने भी अपनी तरफ से दुख प्रकट किया है। भारत में चीन के दूत सुन वेइदोंग ने भी ट्वीट कर विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि केरल में एअर इंडिया का विमान दुर्घनाग्रस्त होने की खबर से आघात लगा। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

गौरतलब है कि शाम के समय दुबई से रवाना हुआ यह विमान लैंडिंग के समय बारिश के कारण रनवे पर फिसल गया। इस विमान में सवार सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। घायलों को उपचार के लिए कोझिकोड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।