UP Politics: ओपी राजभर के बयान से अखिलेश की बढ़ेगी मुसीबत?, शिवपाल यादव को लेकर किया ये बड़ा दावा

UP Politics: ओपी राजभर ने कहा कि विधानसभा की कार्रवाई चल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विधानसभा में संबोधन था। 2 घंटे 12 मिनट में 27 बार उन्होंने शिवपाल यादव को कहा अभी टाइम है देरी नहीं करो। आ जाओ इधर, नहीं तो बाद में बहुत पछताओं।

Avatar Written by: September 3, 2023 1:29 pm
akhilesh yadav and op rajbhar

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से ऐसा कुछ बोल दिया है जिसको लेकर यूपी की सियासत में तूफान आ सकता है। दरअसल सुभासपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओपी राजभर ने दावा किया है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव सपा का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लेंगे। उनके इस बयान के बाद अब यूपी की सियासत में भूचाल आ सकता है। इसके साथ ही राजभर के इस दावे से 2024 चुनाव से पहले सपा प्रमुख की मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं सोशल मीडिया पर ओपी राजभर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

omprakash rajbhar

पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर की शिवपाल यादव अपने के साथ आ रहे है। जिस पर ओपी राजभर ने कहा कि विधानसभा की कार्रवाई चल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विधानसभा में संबोधन था। 2 घंटे 12 मिनट में 27 बार उन्होंने शिवपाल यादव को कहा अभी टाइम है देरी नहीं करो। आ जाओ इधर, नहीं तो बाद में बहुत पछताओं। जब बार-बार वो रिपीट कर रहे थे इसके बाद वो (शिवपाल यादव) मेरी तरफ इशारा किया। मैंने भी इशारा किया। घबराओ नहीं जल्दी आ जाऊंगा। इस बात को उन्होंने स्वीकार भी किया और आने वाले दिनों में आज ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को मजबूर किया कि एसी से निकलकर उपचुनाव के लिए बाहर आए। जिस शिवपाल यादव को 2022 के चुनाव में सरकार बनाने की बात थी एक भी सभा में उन्हें नहीं भेजा। आज मैंने इतना मजबूर कर दिया। शिवपाल यादव को गांव-गांव भटकाने के लिए अखिलेश यादव को भेजना पड़ा। ओम प्रकाश वहां जाओ नहीं तो वहां स्थिति खराब है। फिर प्रोफेसर रामगोपाल यादव को भेजा। जो गांव-गांव भटक रहे है।

आगे सुभासपा प्रमुख ने आगे दावा करते हुए कहा, अखिलेश यादव अक्सर कहते थे कि शिवपाल यादव भाजपा के लिए काम कर रहे हैं..शिवपाल यादव 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन कर लेंगे। यह महाराष्ट्र जैसा ही बड़ा मामला होगा…।”