newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अनलॉक 2 में ऐतिहासिक स्मारक पूरी सुरक्षा के साथ 6 जुलाई से खुलेंगे

देश में कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक स्मारक बंद किए किये गए थे। जिसको फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई से सभी ऐतिहासिक स्मारकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ खोला जा सकता है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक स्मारक बंद किए किये गए थे। जिसको फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई से सभी ऐतिहासिक स्मारकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ खोला जा सकता है।

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन को लेकर अब अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। जिसके दूसरे चरण यानी अनलॉक 2 में ऐतिहासिक स्मारकों को पूरी सुरक्षा के साथ खोला जा रहा है।

आपको बता दें कि, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के निर्देश पर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बीते मार्च से देशभर के ऐतिहासिक स्मारक बंद करने का फैसला लिया गया था। ऐतिहासिक स्मारक बंद होने से सरकार को काफी नुकसान हुआ है और कई लोग बेरोजगार भी हो गए। हालांकि, अब अनलॉक के दूसरे चरण में ऐतिहासिक स्मारकों को पूरी सुरक्षा के साथ खोला जा रहा है। जिससे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में काफी मदद मिलेगी।